फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   acttivist rising question on army court

पाकिस्तानः अवाम नहीं चाहती सैन्य अदालतें

Wed, 07 Jan 2015 11:27 AM IST
शुमैला जाफरी / बीबीसी संवाददाता
शुमैला जाफरी / बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 07 Jan 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
acttivist rising question on army court

पेशावर के आर्मी स्कूल में बच्चों के कत्लेआम के बाद चरमपंथियों के मामलों की सुनवाई के लिए पाकिस्तान में सैन्य अदालतों के गठन पर विचार किया जा रहा है। सरकार के इस कदम पर नागरिक संगठन आपत्ति जता रहे हैं।

विज्ञापन


प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता और बौद्धिक चिंतक इस कदम का यह कह कर विरोध कर रहे हैं कि सैन्य अदालतों में पर्याप्त पारदर्शिता मुश्किल होगी। लेकिन नवाज शरीफ सरकार ने कहा है कि इन अदालतों में सब कुछ व्यवस्था के अनुरूप होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पेशावर के एक आर्मी स्कूल में 16 दिसंबर के तालिबानी हमले के बाद उठाए गए कई कदमों में पाकिस्तान सरकार सैन्य अदालत के गठन पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान इन दिनों आंतरिक हिंसा का सामना कर रहा है। साउथ एशिया टूरिज्म पोर्टल के मुताबिक बीते एक दशक में चरमपंथी हिंसा में 56 हजार लोगों की मौत हुई है।

पेशावर आर्मी स्कूल की घटना के बाद सेना ने चरमपंथियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आठ साल से मृत्युदंड पर चली पाबंदी भी हटा ली।

इसके बाद मानवाधिकार समूहों की अपील के बावजूद कई लोगों को फांसी दी गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी संसद दो सालों के लिए सैन्य अदालत को मंजूरी दे सकती है।

सेना प्रमुख की भूमिका

acttivist rising question on army court

चरमपंथी हिंसा पर काबू पाने के उपायों पर राजनीतिक दलों में पिछले कुछ सालों में कोई सहमति नहीं बन पाई है। देश के अंदर लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता लंबे समय से चरमपंथियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन तब सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ आबिद हसन मिंटो ने कहा, "सैन्य अदालतें इसलिए बनाईं जा रही हैं क्योंकि सेना प्रमुख इस बात से नाराज हैं कि आर्मी स्कूल को निशाना बनाया गया।"

मिंटो आगे कहते हैं, "हम उनका ग़ुस्सा समझ सकते हैं लेकिन हमने वह ग़ुस्सा तब तो नहीं देखा था जब एक सौ से ज्यादा शियाओं की क्वेटा में हत्या हुई थी या फिर बीते साल पेशावर में 127 ईसाई लोगों को एक चर्च में मार दिया गया था।"

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का विरोध

acttivist rising question on army court

मिंटो उन 80 कार्यकर्ताओं में शामिल हैं जो लाहौर स्थित दक्षिण एशियाई मुफ्त मीडिया एसोसिएशन के कार्यालय में बीते सप्ताह जमा हुए थे। ये लोग हाल की घटनाओं पर चर्चा के लिए जमा हुए थे, जिसमें सरकार द्वारा घोषित चरमपंथ के ख‌िलाफ 20 सूत्री नेशनल एक्शन प्लान भी शामिल था।

पत्रकार और लेखक अहमद राशिद ने पारदर्शिता का सवाल उठाते हुए कहा, "सैन्य अदालत कितने गोपनीय होंगे? जो सबूत पेश किए जाएंगे क्या वे अदालत आने वाले सभी व्यक्तियों और दोनों तरफ के वकीलों को मिलेंगे। क्या खुफ‌िया एजेंसियों के सूबत को चुनौती दी जा सकेगी?"

हालांकि पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि सबकुछ व्यवस्था के तहत होगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "व्यवस्था होगी, नियमों का पालन होगा। सैन्य अदालत में ऐसा नहीं होगा कि जिसका मामला उसमें चलेगा उन सबको फांसी दे दी जाएगी।"

पारदर्शिता पर सवाल

acttivist rising question on army court

पाकिस्तान की मुख्यधारा के कुछ राजनीतिक दलों ने सैन्य अदालत के प्रस्ताव का पहले विरोध करते हुए कहा था कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के ख‌िलाफ हो सकता है।

बीते सप्ताह सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने ये साफ़ कर दिया था कि सैन्य अदालत महज एक विकल्प नहीं है। अगले दिन सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने की और उसमें राजनीतिक दलों ने सैन्य अदालत के गठन के लिए संवैधानिक संशोधन को रजामंदी दे दी।

शरीफ़ ने ये भी साफ कर दिया है कि इस मामले में संसद के अंदर बहस नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सैन्य अदालत के गठन संबंधित प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा और उसे पास कर दिया जाएगा।

कई विश्लेषकों का मानना है कि सैन्य अदालत के गठन से नागरिक सरकार की नाकामी का संदेश जाएगा। राजनीतिक टिप्पणीकार नजम सेठी कहते हैं, "यह दुर्भाग्य है कि देश में केवल सेना ही इकलौती संगठित संस्था है। हमारे राजनेताओं के पास न तो क्षमता है और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति कि वे कोई वैकल्पिक नजरिया रख सकें। यह बेहद निराश करने वाली बात है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed