फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   action against Pakistan terrorist organizations pressure of UN President signed the Ordinance

पाकिस्तान में आतंकियों के बुरे दिन शुरू, राष्ट्रपति ने अध्यादेश पर किए दस्तखत

Tue, 13 Feb 2018 04:00 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 13 Feb 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
action against Pakistan terrorist organizations pressure of UN President signed the Ordinance
Pakistan hand over 27 terrorists to Afghanistan
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक उस अध्यादेश पर दस्तखत किए हैं जिसका मकसद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों और लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा व तालिबान जैसे संगठनों पर शिकंजा कसना है। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, यह अध्यादेश मुख्य रूप से आतंकवाद निरोधक अधिनियम (एटीए) की एक धारा में संशोधन करता है। 

इसके साथ ही यह पाकिस्तानी अधिकारियों को यूएनएससी द्वारा प्रतिबंधित किए गए लोगों और आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने एवं उनके कार्यालयों, बैंक खातों को सील करने का अधिकार देता है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) के सूत्रों ने इस कदम की पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के साथ एनएसीटीए की आतंकवाद वित्त पोषण विरोधी (सीएफटी) इकाई इस मसले पर एक साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन

इन संगठनों को संरा सुरक्षा परिषद कर चुका है प्रतिबंधित

action against Pakistan terrorist organizations pressure of UN President signed the Ordinance
ममनून हुसैन
राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने भी इस कदम की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि रक्षा मंत्रालय ही इसे अधिसूचित करेगा और इस पर जवाब देगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाक, लश्कर-ए-झांगवी, जमात-उद-दावा, फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ), लश्कर-ए-तैयबा सहित अन्य संगठन शामिल हैं।

हाफिज से जुड़े संगठनों पर भी कस सकती है लगाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में सरकार ने हाफिज सईद से जुड़े दो संगठनों जमात-उद-दावा और एफआईएफ पर नियंत्रण की योजना बनाई थी। बाद में ऐसा माना गया कि इस बारे में एक कार्ययोजना सौंपी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed