फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Abbasi became the first Pakistani prime minister to fly military helicopter

सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बने अब्बासी

Tue, 24 Oct 2017 01:19 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 24 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Abbasi became the first Pakistani prime minister to fly military helicopter
प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी - फोटो : FILE PHOTO
प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। परीक्षण उड़ान के दौरान उन्होंने तुर्की के टी-129 लड़ाकू हेलीकॉप्टर उड़ाया। 
विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक अब्बासी ने रविवार को उड़ान परीक्षण के लिए इस हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। 58 वर्षीय अब्बासी डी-आठ राष्ट्रों के नौंवे शिखर सम्मेलन के लिए तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में मौजूद थे। 
विज्ञापन


आर्थिक सहयोग के लिए बनी डी-आठ संस्था को विकासशील-आठ के नाम से भी जाना जाता है। इस समूह में आठ राष्ट्र बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और तुर्की शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः अमेरिकी विदेश मंत्री की पाक दो टूक, कहा- आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराना बंद करे


तुर्की का लड़ाकू हेलीकॉप्टर टी-129 खरीदने की पाकिस्तान की योजना पर उन्होंने कहा कि सेना इस हेलीकॉप्टर का मूल्यांकन कर रही है और अनुबंध व शर्तों पर बातचीत कर रही है।

उन्होंने तुर्की के इस हेलीकॉप्टर को ‘प्रभावशाली और अच्छी मशीन’ करार दिया। पाक प्रधानमंत्री ने इस हेलीकॉप्टर का निरीक्षण भी किया और तुर्की के विमानन अधिकारियों ने उन्हें इस लड़ाकू हेलीकॉप्टर की विशेषताओं और तकनीकी मापदंडों के बारे में जानकारी दी। पिछले महीने पाकिस्तान की वायुसेना के एफ-16 विमान पर सवार होकर अब्बासी ने सैन्य अभ्यास प्रशिक्षण मिशन में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed