फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   A think tank report say isis is expanding in Pakistan

पाकिस्तान में बढ़ रहा आईएस का दबदबा, थिंक टैंक ने दी चेतावनी 

Mon, 08 Jan 2018 09:00 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
A think tank report say isis is expanding in Pakistan
डेमो इमेज

पाकिस्तान हालांकि अपनी सरजमीं पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मौजूदगी से इनकार करता रहा है लेकिन एक जाने माने थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का दबदबा खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है और वह इस मुल्क की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन कर उभरा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज (पीआईपीएस) के अनुसार आईएस मुख्य रूप से उत्तरी सिंध और बलूचिस्तान में सक्रिय है। पिछले साल चीन के दो नागरिकों के अपहरण और हत्या में भी इसी आतंकी संगठन का हाथ था। डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आईएस ने छह बड़े हमले किए जिनमें 153 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


पीआईपीएस के अनुसार पाकिस्तान में 2017 में 370 आतंकी हमले हुए जिनमें 815 लोग मारे गए और 1736 लोग जख्मी हुए। बलूचिस्तान और जनजातीय इलाकों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा जहां आतंकी हमलों में क्रमश: 288 और 253 लोगों की मौत हुई। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, जमात-उल-अहरार एवं इसके जैसे संगठनों ने 58 फीसदी आतंकी हमलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed