फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   a case of blasphemy registered on attack on a hindu temple

हिंदू मंदिर पर हमलाः ईशनिंदा का केस दर्ज

Mon, 01 Oct 2012 12:11 PM IST
कराची/बीबीसी
कराची/बीबीसी Updated Mon, 01 Oct 2012 12:11 PM IST
विज्ञापन
a case of blasphemy registered on attack on a hindu temple
पाकिस्तान के शहर कराची में विवादित इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ हाल ही में प्रदर्शनों के दौरान एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन हमलावरों के खिलाफ दफा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस दफा के तहत धर्म के अपमान से जुड़े गैर इस्लामी मामले आते हैं। इस दफा का संबंध पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने से है.
विज्ञापन


वैसे पाकिस्तान में आमतौर पर अल्पसंख्यक हिंदुओं या ईसाइयों के खिलाफ ईशनिंदा के मामले दर्ज होते हैं। ऐसा कम ही होता है कि बहुसंख्यक मुसलमानों के खिलाफ ये मामला दर्ज हो। पाकिस्तान सरकार ने अमरीका में बनी फिल्म 'इंनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जताने के लिए 21 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी और इसे 'पैगंबर मोहम्मद के प्रति प्रेम प्रकट करने का दिवस' घोषित किया था।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन ने पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में हिंसक रूप ले लिया था जिनमें 19 लोग मारे गए थे और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ था। 21 सितंबर को ही कराची के गुशलन-ए-मामार इलाके में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना की छानबीन कर रहे एक अफसर ने बीबीसी को बताया कि इस इलाके में 25 से 30 परिवार रहते हैं और वहां उनका एक मंदिर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार कुछ 'शरारती' लोगों ने मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। इनका कहना है कि हिंदू परिवार डर के कारण इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनसे रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, जांच कर रहे अधिकारी के अनुसार तोड़फोड़ करने वाले इन लोगों का नेतृत्व हबीउर्रहमान नाम के एक मौलवी कर रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार एफआईआर में नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।


इस मामले को पाकिस्तान में एक अलग मामले के तौर पर देखा जा रहा है. वरना ज्यादातर मामलों में तो इस्लाम का अपमान करने के लिए अल्पसंख्यक ईसाई और हिंदुओं पर ही मामले दर्ज होते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान का ईशनिंदा कानून उस वक्त सुर्खियों में आया जब राजधानी इस्लामाबाद में एक ईसाई बच्ची को कुरान का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रिमशा नाम की इस बच्ची को अदालत से जमानत मिल चुकी है जबकि उसके थैले में कुरान के जले हुए पन्ने रखने के आरोप में एक इमाम को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed