फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   500 people will be Execution in Pakistan!

पाकिस्तान में 500 लोगों को होगी फांसी!

Mon, 22 Dec 2014 04:54 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
500 people will be Execution in Pakistan!

पाकिस्तान में सजा-ए मौत पा चुके पांच सौ और लोगों को फांसी दी जाएगी। पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि सजा-ए मौत सुनाए जाने वाले पांच सौ से अधिक लोगों की तमाम अपील खारिज की जा चुकी है और अब फैसला किया गया है कि उन सभी को अगले एक-दो हफ्ते में फांसी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने इस्लामाबाद में एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सजा-ए मौत पा चुके 500 से अधिक लोगों की तमाम अपील खारिज की जा चुकी है और अब फैसला किया गया है कि उन सभी को अगले एक-दो हफ्ते में फांसी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


खान ने कहा कि गिरफ्तार लोगों ने पेशावर हमले में मदद की। उन्होंने कहा कि फांसी की सजा पर लगी पाबंदी को हटाने का फैसला लगभग ढाई सप्ताह पहले ही कर लिया गया था, लेकिन पेशावर हमले के बाद उस पर तुरंत कार्रवाई करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेशावर हमले में 132 बच्चों सहित 141 लोग मारे गए थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पेशावर आर्मी स्कूल पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान में 2008 से फांसी पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन पेशावर हमले के बाद अब तक छह लोगों को फांसी दी जा चुकी है। पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते पेशावर स्कूल पर हुए हमले में शामिल कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed