फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   45 dead in bomb blast in pakistan

पाकिस्तान: बम धमाकों में 45 की मौत

Mon, 01 Jul 2013 07:58 AM IST
Updated Mon, 01 Jul 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
45 dead in bomb blast in pakistan

पाकिस्तान अलग अलग शहरों में रविवार को हुए दो बम धमाकों में करीब 45 लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए है।

विज्ञापन


क्वेटा में हुए आत्मघाती हमले में एक शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। इससे कुछ देर पहले ही पेशावर में सुरक्षाकर्मियों के काफ़िले पर कार बम से हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में बच्चे भी शामिल है।

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने रविवार को ही कहा था कि चरमपंथ के खिलाफ नए जोश और सख्ती के साथ निबटा जाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि क्वेटा में हमले के बाद से ही नवाज़ शरीफ़ पर क्वेटा में हिंसा रोकने की रणनीति ज़ाहिर करने का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हमले


क्वेटा में हमलों के बाद नवाज़ शरीफ़ से इस हमलों को रोक पाने में नाकामी पर सफाई मांगी जा रही है।
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि रविवार को हुए हमलों के पीछे किस चरमपंथी संगठन का हाथ है।

पिछले दो सप्ताह में छात्राओं, विदेशी पर्वतारोही और एक वरिष्ठ जज के काफ़िले पर भी हमले किए गए थे।

क्वेटा में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोगों को सुन्नी चरमपंथी निशाना बनाते आए हैं।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को एक आत्मघाती हमलावर साइकिल पर सवार होकर स्थानीय शिया मस्जिद पर हमले के लिए जा रहा था लेकिन उसे रास्ते में ही चेकपोस्ट के पास रोक लिया गया और बम वहीं फट गया।


क्वेटा में हुए धमाके में मारे गए लोगों में नौ महिलाएं, एक बच्ची और चार लड़के शामिल हैं।

उधर पेशावर में अस्पताल के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि वहां मारे गए लोगों में चार बच्चे शामिल थे।

पेशावर के एक व्यस्त बाज़ार में खड़ी गाड़ी में बम रखा गया था जिसका निशाना सुरक्षाकर्मियों का एक काफ़िला था। लेकिन धमाके में मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed