फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   3 men father of nearly hundred childrens in pakistan population survey conducted after 19 years

96 बच्चों की फैमिली बोली- मुसलमान जितना पैदा होंगे, दुशमन उतना डरेंगे

Sat, 10 Jun 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 10 Jun 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
3 men father of nearly hundred childrens in pakistan population survey conducted after 19 years
36 बच्चों का पिता है यह शख्स

पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में रहने वाले 3 नागरिक 100 बच्चों के बाप हैं। ये खुलासा पाकिस्तान में 19 साल बाद जनसंख्या के लिए हो रहे सर्वेक्षण में सामने आया है। इनमें दो व्यक्ति आपस में भाई हैं जिनमें से एक की उम्र 70 साल से अधिक हैं। दूसरे भाई की उम्र 57 साल है। 

विज्ञापन


पहले भाई की हैं तीन बीवी और 22 बच्चे
एएफपी के मुताबिक, उत्तरी वजीरीस्तान के कबाली जिले में रहने वाले 70 साल के मस्तान वजीर खान की तीन शादियां हुई है और इनके 22 बच्चे हैं। बर्तन बेचने का कारोबार करने वाले खान ने कहा कि उनके नातियों की संख्या इससे ज्यादा है। 
विज्ञापन


खान के 15 भाईयों में शुमार गुलजार खान के भी तीन बीवी और 36 बच्चे हैं। फैमिली प्लानिंग पर गुलजार ने कहा कि इस्लाम में इसका निषेध है। जब अल्लाह ने संसार को बनाया है तो मैं क्यों किसी को जन्म न दूं?  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्वेटा के रहने वाले जान मुहम्मद के 38 बच्चे हैं और इनका टार्गेट 100 बच्चे पैदा करने का है, जिसके लिए वो चौथी बीवी को ढूंढ रहे हैं। इसके लिए कोई महिला राजी नहीं हुई है, लेकिन उनकी कोशिश खत्म नहीं हुई है। जान ने कहा कि जितने मुसलमान पैदा होंगे, उससे इसके दुशमन डरेंगे। मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। 

महिलाओं को गर्भवती करने में रखते हैं 18 महीनों का अंतर

3 men father of nearly hundred childrens in pakistan population survey conducted after 19 years

हालांकि पुरुष अपनी बीवीयों को गर्भवती करने में 18 महीने का अंतर रखते हैं, जिससे उन्हें बच्चा पैदा करने के बाद पूरा आराम मिल सके। हालांकि महिलाओं को भी परिवार नियोजन करने का अधिकार नहीं है। अगर कोई महिला ऐसा करने की कोशिश करती है तो उसका पति ही सबसे पहले विरोध करता है। 

परिवार नियोजन नहीं होने से विशेषज्ञों में हैं चिंता
पूरे पाकिस्तान में नागरिकों द्वारा परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल नहीं होने से इस मामले पर काम कर रहे विशेषज्ञों में काफी चिंता है। 19 सालों में पहली बार किए जा रहे इस जनसंख्या सर्वेक्षण में ज्यादातर कबिलाई इलाकों में ऐसे कई लोग पाएं गए हैं जिनके 10 से अधिक बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed