फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   26/11 Mumbai terror attack trial makes India wary of Pakistan's demands

मुंबई 26/11 हमले के भारतीय गवाहों को पाक भेजने की मांग

Mon, 07 Mar 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
26/11 Mumbai terror attack trial makes India wary of Pakistan's demands
ताज होटल के बाहर मुंबई आतंकी हमले के शहीदों के चित्र बनाते लोग - फोटो : Agency

पाकिस्तान ने मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले के भारतीय गवाहों को पाक भेजने के लिए कहा है। उसने कहा है कि इन 24 गवाहों को मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश किया जाना है। मामले के मुख्य अभियोजक ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पाकिस्तान की एंटी-टेररिस्ट कोर्ट 2008 में हुए 26/11 मुंबई हमले की सुनवाई पिछले छह साल से कर रही है। इस मामले में हमले के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी जकीउर रहमान लखवी समेत अन्य छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले के मुख्य अभियोजक चौधरी अजहर ने बताया कि मुंबई हमले के जितने पाकिस्तानी गवाह थे, सबके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


अब पाक विदेश मंत्रालय ने भारतीय सरकार को भारतीय गवाहों को यहां भेजने के लिए लिखा है, ताकि उनके भी बयान दर्ज किए जा सकें। बताया जा रहा है कि भारतीय गवाहों के बयान मामले में सबूत के तौर पर उपयोग किए जा सकते हैं। अजहर ने कहा कि अब गेंद भारत के पाले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केस की कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए भारत को जल्द से जल्द गवाहों को भेज देना चाहिए। पिछले महीने ही पाक अदालत ने यहां की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को सभी 24 भारतीय गवाहों को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने वह नौका भी वापस पाकिस्तान लाने का आदेश दिया था, जो अजमल कसाब और अन्य आतंकियों ने मुंबई में घुसने के लिए उपयोग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed