{"_id":"57319f054f1c1b160591a219","slug":"259-pakistanis-named-in-fresh-panama-papers-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा पेपर्स लीक में 259 पाकिस्तानियों के नाम आए सामने","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पनामा पेपर्स लीक में 259 पाकिस्तानियों के नाम आए सामने
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
पनामा पेपर्स लीक में 259 पाकिस्तानियों के नाम
- फोटो : ICIJ
काला धन को लेकर विदेशों में बनाए गई कंपनियों को लेकर हुए खुलासे में पाकिस्तान के 239 लोगों के नाम सामने आए हैं। पनामा पेपर्स लीक के जरिए दुनिया भर के हजारों लोगों के नाम सामने आए हैं। पूर्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम भी इस लिस्ट में आ चुका है। पर वो इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल कांर्सोटियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट(आईसीआईजी) ने पनामा पेपर्स में आने वाले सभी नामों को अब ऑनलाइन कर दिया है।
पनामा पेपर्स की नई लिस्ट में पोर्ट कॉसिम अथॉरिटी के पूर्व जनरल मैनेजर अब्दुल सत्तार देरो, कराची चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शौकत अहमद, प्रसिद्ध फिल्मकार शरमीन औबेद चिनॉय की मां साबा औबेद, इरफान पुरी, सलमान अहमद, गुल मुहम्मद ताबा, अब्दुल समाद दाऊद और शहजादा दाऊद जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आईसीआईजे के डाटा के मुताबिक विदेशों में दस जगहों पर ऐसी कंपनियां बनाकर कारोबार किया गया। इन कंपनियों में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, द कुक आइलैंड और सिंगापुर में इस कंपनियों को बनाकर व्यवसाय किया गया।
विज्ञापन