फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   27 people died in pakistan in a bus accident

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में तेल टैंकर से भिड़ी बस, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 27 पहुंचा

Tue, 22 Jan 2019 07:39 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: रचना शर्मा Updated Tue, 22 Jan 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
27 people died in pakistan in a bus accident
Burning vehicle

दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को एक ट्रक से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हब के पास लसबेला जिले में ईंधन से भरे ट्रक ने कराची से बलूचिस्तान के पंजगुर जा रही बस को टक्कर मार दी जिसके बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह बस कराची शहर से 40 यात्रियों को लेकर पंजगुर जिले जा रही रही थी।

विज्ञापन



लासबेला जिले में स्थानीय प्रशासन प्रमुख शबीर मंगल ने एएफपी को बताया, ‘हमने गाड़ी से 27 शवों को बरामद किया है। सभी जल चुके थे।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। सभी लोगों की मौत आग की चपेट में आने से हुई है। 
विज्ञापन


ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। इसके अलावा सुविधाओं और एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लग रहा है। बलोचिस्तान के बेला से निर्वाचित मुख्यमंत्री जे. कमाल खान ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। ईदी फाउंडेशन के लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed