{"_id":"baa8e73a003e63752c166bb28cdaacdb","slug":"22-died-in-terrorist-attack-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक: आतंकी हमले में 22 शिया जायरीन की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक: आतंकी हमले में 22 शिया जायरीन की मौत
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक बस को निशाना बनाकर किए गए धमाके में कम से कम 22 शिया जायरीन मारे गए हैं।
विज्ञापन
धमाका मंगलवार शाम तब हुआ जब यह जायरीन पड़ोसी देश ईरान से वापस लौट रहे थे। धमाके की वजह से बस में आग लग गई थी। समाचार एजेंसी एपी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से ख़बर दी है कि 24 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
इलाके में सुन्नी मुस्लिम चरमपंथी अक्सर शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाते रहे हैं।
लश्कर ए झांगवी नामक एक अतिवादी सुन्नी समूह पहले भी शिया समुदाय भी इस तरह के हमलों में अपना हाथ होने की बात कुबूल करता रहा है।
पहले भी हुए हैं ऐसे हमले
बलोचिस्तान में वैसे भी अधिक स्वायत्ता की मांग उठती रही है जिसने यहां उग्रवाद को भी बढ़ावा दिया है।
ख़बरों में कहा गया है कि मृतकों में औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। बलोचिस्तान में इसी महीने ये अपनी तरह का दूसरा हमला है।
इससे पहले, नए साल के पहले ही दिन एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी क्वेटा के पास एक बस को आत्मघाती हमले का निशाना बनाया था जिसमें तीन लोग मारे गए थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शिया जायरीन पर हमले की ताजा घटना की कड़ी भर्त्सना की है।