पाकिस्तान में दो बसों पर आंतकी हमला, 19 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो बसों पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई है। यह घटना सूबे की राजधानी क्वेटा के दक्षिण में स्थित मस्तंग शहर के करीब हुई।
बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारी शुक्रवार शाम कराची जा रही इन बसों में सवार हो गए थे। बुगती ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक बंदूकधारियों ने यात्रियों को बसों से उतारा और उन्हें गोली मार दी।
कितने लोग हैं बंधक, अभी पता नहीं
हाल में कराची में बस में हुए हमले में कई लोग मारे गए थे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों को तुरंत वहां भेजा गया और कम से कम पांच लोगों को बचाया गया है।
डॉन अखबार के मुताबिक बंदूकधारियों ने कितने लोगों को बंधक बनाया है अभी यह साफ नहीं है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी थी। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हमले में मारे गए अधिकांश लोग पख्तून हैं और उनका संबंध उत्तरी बलूचिस्तान से था।
पश्तूनों पर हमला
इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी के एम इलियास खान का कहना है कि अलगाववादी अक्सर सरकारी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं और पश्तूनों पर हमला कम ही होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि अलगाववादियों की यह चाल इसलिए चली है ताकि सुरक्षा बलों पर दबाव बना जा सके। बलूचिस्तान में अलगाववादियों और सुरक्षा बलों के बीच लंबे समय से खूनी संघर्ष चल रहा है।