{"_id":"5c2a5fabbdec2256b110a00d","slug":"172-people-to-be-examined-in-the-exit-control-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"172 लोगों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के फैसले की हो समीक्षा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
172 लोगों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के फैसले की हो समीक्षा
Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सरकार से पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सिंध के मुख्यमंत्री समेत 172 लोगों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के फैसले की समीक्षा करने को कहा। मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में नाम आने के बाद इन लोगों को इस सूची डाला गया था। इस सूची में नाम आ जाने का अर्थ संबंधित व्यक्ति के देश से बाहर जाने पर रोक से है। पिछले हफ्ते नेताओं, बैंकरों और व्यापारियों समेत 172 लोगों के नाम इस सूची में डाले गए थे।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस साकिब निसार की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय बैंच ने इन संदिग्धों के नाम सूची में डालने पर नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस ने गृह राज्यमंत्री शहरयार आफरीदी को पेश होने के लिए तलब किया और उनसे पूछा कि जब संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट अदालत में विचाराधीन है तब उस पर मंत्रिमंडल में चर्चा क्यों हुई।
विज्ञापन