{"_id":"5ad0062f4f1c1b663d8b4ce9","slug":"1700-indian-sikh-arrive-in-pakistan-to-celebrate-vaisakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाखी का जश्न मनाने पाकिस्तान पहुंचे 1700 भारतीय सिख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
वैशाखी का जश्न मनाने पाकिस्तान पहुंचे 1700 भारतीय सिख
एजेंसी, लाहौर
Updated Fri, 13 Apr 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
सिख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से 1700 सिख श्रद्धालुओं का जत्था वैशाखी का पर्व मनाने के लिए के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचा। वे यहां रावलपिंडी जिला स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में वैशाखी का उत्सव मनाएंगे। सिख श्रद्धालु विशेष ट्रेन से वाघा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां इवैक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) सचिव तारिक खान, पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि कुछ 1700 भारतीय सिख विशेष ट्रेन के जरिये यहां पहुंचे हैं। वे यहां लाहौर से 250 किलोमीटर दूर रावलपिंडी के हसन आबदल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में वैशाखी के मेले में शिरकत करेंगे। देश में अल्पसंख्यकों का यह पवित्र स्थान है। मुख्य मेला 14 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें बड़ी तादाद में स्थानीय सिख और हिंदु भी शिरकत करेंगे।