{"_id":"572b07024f1c1bdf795cdbd5","slug":"16-year-old-girl-burnt-alive-as-punishment-by-abbottabad-jirga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सजा देने के लिए 16 साल की लड़की को जिंदा जलाया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: सजा देने के लिए 16 साल की लड़की को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक 16 साल की लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लड़की को इसलिए जला दिया गया क्योंकि उसको सजा देनी थी। पुलिस इस मामले की अभी तहकीकात कर रही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एब्बॉटाबाद में लड़की को इसलिए जिंदा जल दिया गया क्योंकि वो किसी लड़के से शादी करने के लिए घर से भाग गई थी। इसके बाद 15 लोगों की पंचायत ने इस बाबत फैसला करते हुए लड़की को जिंदा जलाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
लड़की का जला हुआ शरीर एक मारूति वेन में डोगा गली के निकट पाया गया। इस गाड़ी को गांव के निकट एक बस स्टॉप के पास पार्क किया गया था। पुलिस ने लाश को जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृत लड़की एक लेबर की लड़की है।
विज्ञापन
लड़की के पिता का नाम रियासत है। डॉन के मुताबिक सुबह तीन बजे पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई। जहां से लड़की की लाश बरामद हुई है वहां पर पुलिस को ड्रग बरामद हुआ है। साथ ही वहां पेट्रोल भी पाया गया। इससे यह पता चल रहा है कि लड़की को पेट्रोल डालकर मारा गया है।