{"_id":"0c01bdb4440218f7885148a9f5657109","slug":"15-killed-in-an-american-drone-attack-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 15 की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 15 की मौत
Updated Wed, 16 Jul 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में करीब पंद्रह लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने अपुष्ट जानाकारियों के हवाले से कहा है कि ये ड्रोन हमला उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खैल में जोई सीदगी के स्थान पर हुआ।
हालांकि हमले में मृतकों की संख्या बढने की आशंका है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बुधवार को उत्तरी वजीरिस्तान में चरमपंथियों के ठिकाने पर हुए इस अमरीकी ड्रोन हमले में मरने वालों की तादाद 13 बताई है।
ड्रोन से एक मकान को निशाना बनाकर चार मिसाइल दागे गए।
इससे पहले दस जुलाई को अमरीकी ड्रोन ने एक वाहन को निशान बनाया था जिसमें चार लोगों के मारे जाने की खबरें आईं थी। हालांकि पाकिस्तानी विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
उत्तरी वजीरिस्तान में ही पाकिस्तानी सेना ने चरमपंथियों के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान चला रखा है जिसकी वजह से लाखों लोगों को पलायन करना पडा है।