फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   100 days of imran khan government in pakistan, imran khan said we want peace with india

इमरान खान की सरकार के 100 दिन पूरे, 26/11 के हमलावरों को सबक सिखाने का दावा

Thu, 29 Nov 2018 05:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
100 days of imran khan government in pakistan, imran khan said we want peace with india
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
इमरान खान को पाकिस्तान में सरकार बनाए हुए सौ दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जहां पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी जगह-जगह 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। पाकिस्तानी आवाम से मुखातिब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एकबार फिर से भारत से संबंध सुधारने की बात कही है। साथ ही उन्होंने मुंबई हमलावरों को भी नहीं बख्शने की बात कही है। साथ ही साथ इमरान खान ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात कही और कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात और बात करने में खुशी होगी।
विज्ञापन


इमरान अब पाकिस्तान में 100 दिन पुराने हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने आतंक के मुद्दे पर अपने विचार रखे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान की जमीन का बाहर आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल होने की इजाजत देना हमारे हित में नहीं है। 
विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर कहा नहीं बख्शेंगे 26/ 11 के हमलावरों को

वहीं एकबार फिर उन्होंने इस मौके पर कश्मीर मुद्दे को देश की जनता के सामने रखा और कहा कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे के समाधान की संभावना पर कहा, कुछ भी असंभव नहीं है। पाकिस्तान के लोग भारत के साथ अमन चाहते हैं। यहां के लोगों की मानसिकता बदल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं इमरान खान ने अपनी आवाम से बातचीत करने हुए मुंबई हमले का भी जिक्र किया और कहा कि हम मुंबई हमले के गुनहगारों को सजा देकर रहेंगे। हाफिज सईद पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है। जमात-उद-दावा प्रमुख पर पहले से ही शिकंजा कसा हुआ है।

इमरान खान ने कहा, चलिये बात करते हैं। मैं किसी भी मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हूं। कश्मीर का हल एक सैन्य समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के गुनहगारों को सजा देने पर कहा, हाफिज सईद पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है। जमात-उद-दावा प्रमुख पर पहले से ही शिकंजा कसा हुआ है।

डैमेज कंट्रोल में जुटे इमरान

बता दें कि कल करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास के उद्घाटन के दौरान इमरान खान ने इशारों-इशारों में मोदी सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा था कि दो परमाणु यंत्र से लैस दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध नहीं हो सकता है। यही नहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कहा था कि भारत और पाक के बीच दोस्ती के लिए हम सिद्धू के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

इमरान खान के इस भाषण के बाद भारत में काफी किरकिरी हुई जिसके बाद आज उन्होंने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता करतारपुर साहिब पर पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदम की सराहना कर रहे होंगे। यह प्रोजेक्ट की लंबे समय से मांग की जा रही थी और यह पेंडिंग था। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इमरान खान ने कहा कि जिस भारत को मैं जानता हूं, वहां की जनता करतार पुर कॉरिडोर से खुश होगी।  


यह पूरा प्रोजेक्ट छह महीने में पूरा हो जाएगा। भारत के हजारों श्रद्धालू पाकिस्तान हर साल आएंगे। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए 20 साल पहले कहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed