फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan would not hold talks with India until New Delhi reverses its decision on Kashmir: Imran Khan

पाकिस्तान: इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- भारत से इस शर्त पर वार्ता को तैयार

Wed, 12 May 2021 10:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 12 May 2021 10:45 AM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि जब तक नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के निर्णय को वापस नहीं लेता है, तब तक पाकिस्तान भारत से वार्ता नहीं करेगा।

विज्ञापन
Pakistan would not hold talks with India until New Delhi reverses its decision on Kashmir: Imran Khan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना वायरस और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि जब तक नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के निर्णय को वापस नहीं लेता है, तब तक पाकिस्तान भारत से वार्ता नहीं करेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, जब तक भारत कश्मीर को लेकर 5 अगस्त, 2019 को लिया गया फैसला वापस नहीं लेता है, तब तक पाकिस्तान की सरकार किसी भी कीमत पर भारत से वार्ता नहीं करेगी। इमरान एक लाइव प्रसारण सत्र के दौरान आम लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था, जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इसके बाद पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों से कश्मीर राग अलापता आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में विशेष दर्जा बहाल करे भारत सरकार

इससे पहले, पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत के साथ वर्तमान में कोई वार्ता नहीं हो रही है, लेकिन अगर नई दिल्ली कश्मीर पर अपनी नीतियों में संशोधन करता है और कश्मीर के लोगों को राहत देता है तो वार्ता हो सकती है।

कुरैशी के बयान से मच गया था बवाल
हाल ही में विदेश मंत्री कुरैशी ने एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुच्छेद 370 को भारत का आंतरिक मामला बता दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई थी। विपक्ष ने इसे पाकिस्तान का ऐतिहासिक यू-टर्न करार दिया था। अब इमरान खान ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पाकिस्तान अपने रुख पर कायम है। इमरान ने कहा कि कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed