योग दिवस पर पाकिस्तान ने दी शुभकामना, ट्विटर पर 'तिरंगा' दिखा तो हैशटैग डिलीट कर री-ट्वीट किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पहल पर विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। शुक्रवार को जब विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा था, तो दुनिया भर से शुभकामनाओं का दौर चला और इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
पाकिस्तान सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल से योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जैसे ही हैशटैग 'योगा डे' के साथ अपना संदेश लिखा, इस हैशटैग के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' उभर आया। इसके बाद पाक सरकार ने आनन-फानन में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद किसी तरह के बवाल से बचने के लिए पाक सरकार ने बिना हैशटैग के फिर से वहीं शुभकामना संदेश ट्वीट किया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ पाकिस्तान
तिरंगा वाला हैशटैग हटाने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर पाक सरकार की न केवल आलोचना की, बल्कि सवाल भी पूछने लगे। कई यूजर पाकिस्तान से ट्वीट डिलीट कर बिना हैशटैग के री-ट्वीट किये जाने का कारण पूछने लगे, वहीं कई यूजरों ने इमरान सरकार पर चुटकी भी ली। एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा कि इमरान सरकार को 'तिरंगे' से बैर क्यों?
190 देशों में हुए कार्यक्रम, भारत टॉप पर
योग दिवस पर दुनिया के 190 देशों के 30 हजार जगहों पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री मोदी रांची में जबकि केंद्र सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी विभिन्न स्थानों पर योग किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल भारत में लगभग 10 करोड़ लोग योग किया। दुनियाभर में योग करने वाले लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका है जहां लगभग तीन करोड़ लोग योग करते हैं।
भारत की पहल पर 2015 में हुई थी शुरुआत
दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों पर प्रकाश डाला था। उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
'ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी' के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।
...इसलिए चुना गया '21 जून'