{"_id":"5df9da258ebc3e87cd1939d4","slug":"pakistan-two-policemen-protecting-polio-personnel-killed-in-peshawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पोलियो कर्मियों को सुरक्षा देने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पोलियो कर्मियों को सुरक्षा देने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या
Wed, 18 Dec 2019 01:50 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पोलियो कर्मचारियों की टीम को सुरक्षा देनेवाले दो पुलिसकर्मियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने 16 दिसंबर से पोलियोरोधी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या उस समय कर दी जब वह प्रांत के दीर जिले में पोलियो कर्मचारियों की एक टीम को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान दुनिया के वे तीन देश हैं जहां पोलियो अब भी महामारी बना हुआ है।
पाकिस्तान में पोलियो टीम पर पहले भी हमले होते रहे हैं। इन हमलों में 2012 से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां आतंकवादी लंबे समय तक यह कह कर पोलियो रोधी अभियानों का विरोध करते रहे कि इससे बांझपन बढता है।
विज्ञापन