फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan tried to defame indian politics after India hasn't invited PM Imran khan

न्यौता न मिलने से बौखलाया पाक, नवाज शरीफ की बेटी बोली- इमरान का सम्मान नहीं करते मोदी

Tue, 28 May 2019 06:26 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 28 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan tried to defame indian politics after India hasn't invited PM Imran khan
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी(File Photo) - फोटो : PTI

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसे लेकर पाकिस्तान ने अपने देश में सरकार की किरकिरी दबाने के लिए आमंत्रण न मिलने को कोई खास तवज्जो नहीं देने की कोशिश की है।

विज्ञापन


अपना मुंह छिपाने की इस कोशिश में पाक ने बड़ी चालाकी से सफाई देते हुए भारत के सिर ठीकरा फोड़ा है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत की आंतरिक राजनीति उन्हें ऐसा करने से रोक रही है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने सोमवार को नई दिल्ली में घोषणा की कि उसने पीएम के शपथ ग्रहण में बिमस्टेक देशों के नेताओं को बुलाया है, जबकि पाक इसका सदस्य नहीं है। बिमस्टेक देशों में भारत, बांग्लादेश, म्यामांर, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने बौखलाहट निकाली कि  कश्मीर मुद्दे के अलावा सियाचिन एवं सरक्रीक विवादों का हल निकालना ज्यादा जरूरी है और इसके लिए वार्ता, बैठक करना शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने से ज्यादा अहम होगा। बता दें कि 2014 को नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में दक्षेस देशों के नेता बुलाए गए थे जिसमें तात्कालीन पाक पीएम नवाज शरीफ शामिल थे।

‘डॉन’ अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा, ‘मोदी का पूरा ध्यान चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान पर निशाना साधने में रहा। ऐसे में उनका तुरंत अपनी बात से मुकरना संभव नहीं है। भारत की आंतरिक राजनीति उन्हें ऐसा करने की इजाजत भी नहीं देती है।’ इमरान को आमंत्रित न करने से बौखलाए कुरैशी ने कहा, ‘पेंडुलम को एक तरफ जाने के बाद दोबारा आने में समय लगता है।’




बधाई का हो चुका है आदान-प्रदान
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को आम चुनाव में जीतने के बाद बधाई दी थी और खत भी लिखा था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लेनदेन पर आधारित हैं और पीएम इमरान खान ने सद्भावना के तौर पर मोदी को जीत की बधाई दी थी। ठीक इसी तरह से इमरान के पीएम बनने पर मोदी ने भी उन्हें बधाई दी थी।

समाधान निकालने की हों कोशिशें
कुरैशी ने कहा कि बातचीत जारी करने का नया रास्ता निकालना भारत के लिए जरूरी है। अगर मोदी इस क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो इसका केवल एक ही रास्ता है कि पाकिस्तान के साथ बैठकर समाधान निकालने की कोशिश की जाए। यह पाकिस्तान के हित में भी है कि दोनों देशों के बीच तनाव खत्म हो जाए। कुरैशी ने दोहराया कि पाकिस्तान ने तनाव पैदा नहीं किया।
 

इमरान का सम्मान नहीं करते मोदी : मरियम

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने मंगलवार को इमरान खान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी उनका सम्मान नहीं करते। मोदी द्वारा अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को निमंत्रण नहीं देने पर मरियम ने यह तंज कसा।

मरियम ने कहा, मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष का सम्मान नहीं करते। फरवरी में भी मोदी ने इमरान का फोन नहीं उठाया था। उन्होंने आगे कहा, मोदी और दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्ष इमरान को सम्मान इसलिए नहीं देते क्योंकि वे जानते हैं कि आप (इमरान) किसी की मदद से लोगों का वोट चुरा कर सत्ता में आए हैं। आप किसी के इशारे पर चलते हैं। इमरान आपका दर्जा कठपुतली से ज्यादा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed