फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Tribal Council Jirga stopped women from visiting tourist places, said this step of women immoral

पाकिस्तान : कबायली परिषद 'जिरगा' ने महिलाओं का पर्यटन स्थलों पर जाना रोका, कहा- औरतों का यह कदम 'अनैतिक'

Tue, 19 Jul 2022 01:44 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 Jul 2022 01:44 AM IST
सार

जिरगा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह देखा गया है कि पुरुषों के अलावा कई स्थानीय महिलाएं अपने पति या अन्य रिश्तेदारों के साथ अथवा अकेले ही ईद की छुट्टियों में विभिन्न पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों का दौरा करती हैं।

विज्ञापन
Pakistan: Tribal Council Jirga stopped women from visiting tourist places, said this step of women immoral
मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान की एक कबायली परिषद ‘जिरगा’ ने महिलाओं के पर्यटन और मनोरंजन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोक लगा दी है। उसने महिलाओं के इस कदम को ‘अनैतिक’ और इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। 

विज्ञापन


‘डॉन न्यूज’ की खबर के मुताबिक, बाजौर कबायली जिले में अति-रूढ़िवादी सालारजई तहसील की जिरगा (कबायली परिषद) ने एलान किया कि यदि सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया तो जिरगा सदस्य इसे लागू करने का जिम्मा अपने हाथ में ले लेंगे। 
विज्ञापन


जिरगा का आयोजन जेयूआई-एफ (जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल) की स्थानीय इकाई द्वारा किया गया था और यह सत्तारूढ़ गठबंधन के मुख्य घटकों में से एक है। यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब विश्व आर्थिक मंच ने कुछ ही दिन पहले जारी अपनी वार्षिक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट में पाकिस्तान को दुनिया के साथ-साथ क्षेत्र में लैंगिक समानता के मामले में दूसरे सबसे खराब देश का स्थान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विवादों को हल करना था मकसद
जेयूआई-एफ द्वारा आयोजित इस बैठक में सालारजई तहसील के विभिन्न कबायलियों के वरिष्ठों के अलावा, क्षेत्र के कई जेयूआई-एफ नेताओं और धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया। जिला प्रमुख मौलाना अब्दुर रशीद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिरगा का मकसद ईद के दौरान उभरे कई विवादित मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से हल करना था।


इस्लामी परंपराओं के खिलाफ
जिरगा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह देखा गया है कि पुरुषों के अलावा कई स्थानीय महिलाएं अपने पति या अन्य रिश्तेदारों के साथ अथवा अकेले ही ईद की छुट्टियों में विभिन्न पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों का दौरा करती हैं। यह इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित रीति-रिवाजों और परंपराओं के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन और मनोरंजन के लिए इन जगहों पर महिलाओं का जाना पूरी तरह से अनैतिक और अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed