फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Taliban Relations: Afghanistan Executive Defence Minister warned Pak said will not tolerate attacks of neighbors

पाकिस्तान से तालिबान नाराज: कार्यकारी रक्षामंत्री ने दी चेतावनी, कहा- पड़ोसियों के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

Tue, 26 Apr 2022 01:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Apr 2022 01:58 AM IST
सार

कुछ दिन पहले ही तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में बमबारी का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया था। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांतों में बमबारी की जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Pakistan Taliban Relations: Afghanistan Executive Defence Minister warned Pak said will not tolerate attacks of neighbors
अफगानिस्तान के कार्यकारी रक्षामंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी झड़पों के बीच तालिबान ने पाक को लेकर नाराजगी जताई है। अफगानिस्तान के कार्यकारी रक्षामंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने काबुल में एक कार्यक्रम के दौरान पाक को चेताया कि तालिबान प्रशासन पड़ोसी देशों के हमले बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन


यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ दिन पहले ही तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में बमबारी का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया था। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांतों में बमबारी की जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


मुल्ला याकूब ने कहा, हम दुनिया और पड़ोसी मुल्कों दोनों की ओर से चुनौतियों और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मुल्ला ने कहा, हम इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने इस बार राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए हमला सह लिया। अगली बार से शायद हम बर्दाश्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक ने कहा, दोनों मित्र राष्ट्र
जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से याकूब के बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा, दोनों मित्र राष्ट्र है। दोनों देशों की सरकारें और जनता आतंकवाद को गंभीर खतरा मानती है। इसलिए यह जरूरी है कि दोनों देश आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed