{"_id":"61526a880aab084b6a2ae5a7","slug":"pakistan-taliban-minister-zabihullah-mujahid-says-will-connect-peshawar-with-afghanistan-through-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : सड़क के जरिये पेशावर को अफगानिस्तान से जोड़ेगा तालिबान, वैश्विक समर्थन के लिए की पाक की प्रशंसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : सड़क के जरिये पेशावर को अफगानिस्तान से जोड़ेगा तालिबान, वैश्विक समर्थन के लिए की पाक की प्रशंसा
Tue, 28 Sep 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:36 AM IST
सार
तालिबान प्रवक्ता और अफगानिस्तान के कार्यवाहक उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, पाक हमारा पड़ोसी है और अफगानिस्तान के बारे में पाकिस्तानी रुख के लिए हम उसके आभारी हैं। वैश्विक समर्थन के लिए तालिबान ने पाकिस्तान की प्रशंसा में कसीदे गढ़े।
विज्ञापन
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तालिबान नीत सरकार की जुगलबंदी आखिरकार स्पष्ट हो गई है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात सरकार का समर्थन करने के बाद तालिबान ने भी पाक की प्रशंसा में कसीदे गढ़े हैं।
विज्ञापन
वैश्विक समर्थन पर तालिबान ने की पाकिस्तान की तारीफ
तालिबान प्रवक्ता और अफगानिस्तान के कार्यवाहक उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, पाक हमारा पड़ोसी है और अफगानिस्तान के बारे में पाकिस्तानी रुख के लिए हम उसके आभारी हैं।
विज्ञापन
मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान अब पेशावर और पाक के विभिन्न शहरों तक सड़क के जरिये जोड़ा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा, अफगान सीमा पर पाक झंडे का अपमान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद-काबुल के लिए संचालित की जा सकेंगी उड़ानें
अफगानिस्तान के लिए अब पाकिस्तान से उड़ानें संचालित की जा सकेंगी। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा है कि पाक ने एक अफगान एयरलाइन को इस्लामाबाद से काबुल के लिए अपनी उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है। सीएए ने अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन (काम एयर) को उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी है। आगामी दिनों में दोनों देशों के बीच व्यावसायिक उड़ानें भी संचालित की जा सकती हैं।