फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Supreme Court Hearing No Confidence Motion Case Today asked for parts of the meeting of the national security council

पाकिस्तान: शीर्ष कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के अंश मांगे, मुख्य न्यायाधीश ने स्पीकर के फैसले के आधार पर उठाए सवाल, आज फिर होगी सुनवाई 

Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
सार

देश में सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रपति सचिवालय ने पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग से आम चुनाव की तारीखों का प्रस्ताव देने को कहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के दफ्तर से लिखे पत्र के मुताबिक, ये चुनाव 90 दिन के भीतर कराए जाने हैं।

विज्ञापन
Pakistan Supreme Court Hearing No Confidence Motion Case Today asked for parts of the meeting of the national security council
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और उसके बाद संसद को भंग करने के मामले में सुनवाई को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब यह सुनवाई गुरुवार को सुबह 9.30 बजे होगी। अदालत ने सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के अंश मांगे हैं।

विज्ञापन

 
इस मामले सुप्रीम कोर्ट की बेंच सुनवाई कर रही है। इसमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस इजाजुल अहसन, जस्टिस मजहर आलम खान, जस्टिस मुनीब अख्तर, जस्टिस जमाल खान शामिल हैं।
विज्ञापन


पाक सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के अंश इसलिए मांगे हैं क्योंकि पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के बारे में अहम मामले की सुनवाई डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने असेंबली में एक विवादास्पद फैसले के माध्यम से की थी। सूरी ने अपने फैसले में कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को गिराने के लिए एक विदेशी साजिश का हिस्सा था। कुछ मिनट बाद ही राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पीएम की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बंदियाल ने स्पीकर के फैसले के आधार (ग्राउंड) पर सवाल उठाया। जस्टिस जमाल खान ने कहा कि क्या राष्ट्रपति संसद भंग करने की वजह भी पूछ सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, आम चुनाव के लिए तिथि प्रस्तावित करे निर्वाचन आयोग
देश में सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रपति सचिवालय ने पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग से आम चुनाव की तारीखों का प्रस्ताव देने को कहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के दफ्तर से लिखे पत्र के मुताबिक, ये चुनाव 90 दिन के भीतर कराए जाने हैं। इसमें कहा गया है कि चुनाव अधिनियम 2017 के अनुसार आम चुनाव की तिथि के एलान के लिए आयोग के साथ परामर्श जरूरी है। 


केस की सुनवाई में देरी से हमारी मुसीबत बढ़ी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुनवाई में हो रही है। देरी से ऐसा समझा जा रहा है कि कोर्ट इसमें देरी कर रहा है। कोर्ट को फैसला ना सुनाने का आरोपी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed