{"_id":"5da6e51c8ebc3e93ba1b31f0","slug":"pakistan-summons-indian-deputy-high-commissioner-gaurav-ahluwalia-for-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया
Wed, 16 Oct 2019 03:15 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की बिना उकसावे की गोलीबारी में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।
फैजल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सेना तोप से, भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और मानवीय सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों का विरोधाभासी है।
फैजल ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करे, इनकी और संघर्षविराम की अन्य घटनाओं की जांच करे और भारतीय बलों को निर्देश दे कि वह संघर्ष विराम का सम्मान करें और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बना कर रखे।