{"_id":"5f54d5d18ebc3e3cb61c6bce","slug":"pakistan-summoned-senior-indian-diplomat-over-alleged-ceasefire-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाक ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाक ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया
Sun, 06 Sep 2020 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया है। उसने इस पर विरोध दर्ज कराने के लिए यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शनिवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित रखचिकरी सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी के कारण एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया गया कि भारतीय बल नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित रिहायशी इलाकों को तोप के गोले, मोर्टार के गोले और स्वचालित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
बयान में दावा किया गया कि इस वर्ष संघर्ष विराम उल्लंघन की 2,158 घटनाएं हुई हैं जिनमें 17 लोगों की जान चली गई तथा 168 लोग घायल हो गए।