{"_id":"68992c0136529633e70b6ee3","slug":"pakistan-suffers-losses-of-1269-crore-rupees-due-to-closure-of-airspace-for-indian-flights-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 1269 करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Report: भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 1269 करोड़ का हुआ नुकसान
Mon, 11 Aug 2025 05:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:02 AM IST
सार
पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली को सूचित किया कि भारत में पंजीकृत विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने से 4.1 अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान मंत्रालय ने कहा कि यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून के बीच का है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान फ्लैग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान के लिए अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित हो रहा है। भारतीय विमानन कंपनियों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान हवाईअड्डा प्राधिकरण को दो महीने में 4.1 अरब पाकिस्तानी रुपये (करीब 1,268.82 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND-PAK Tension : सिंधु नदी पर बांध बना तो मिसाइल दागकर उड़ा देंगे, अमेरिका पहुंचे मुनीर दिखाया बड़बोलापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली को सूचित किया कि भारत में पंजीकृत विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने से 4.1 अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान मंत्रालय ने कहा कि यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून के बीच का है। यह रकम कुल नुकसान नहीं, बल्कि सिर्फ कमाई में कमी को दिखाती है। इस दौरान हवाई क्षेत्र के उपयोग व हवाई सेवाओं से जुड़े शुल्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Manhattan Shooting: गोलीबारी में मारे गए सुरक्षा गार्ड को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, हैती से US आए थे एलैंड
23 तक भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर रोक
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे की विमानन कंपनियों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे। भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 23 अगस्त, 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। इन पर प्रतिबंध से जहां पीएए के राजस्व में भारी कमी आई है, वहीं एयर ट्रैफिक में भी 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की तरफ से 23 अप्रैल को सिंधु जल समझौता स्थगित करने की जवाबी कार्रवाई के तौर पर पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को भारत में पंजीकृत सभी विमानों की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति रातोंरात वापस ले ली थी।