{"_id":"5fca54368ebc3ecf8d6d054c","slug":"pakistan-spy-agency-isi-invites-foreign-diplomats-for-a-briefing-on-situation-at-loc-on-december-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में विदेशी राजनयिकों की बैठक 11 को, एलओसी पर स्थिति की देगा जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में विदेशी राजनयिकों की बैठक 11 को, एलओसी पर स्थिति की देगा जानकारी
Fri, 04 Dec 2020 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
- फोटो : twitter.com/PakPMO
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने 11 दिसंबर को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिति की जानकारी देने के लिए विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है। यह बैठक 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगी। जानकारी के अनुसार आईएसआई इस दौरान विदेशी राजनयिकों को पाक-अफगानिस्तान सीमा पर स्थिति के साथ आतंकवाद के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताएगी। यह बैठक चार से पांच घंटे तक चलने की उम्मीद है। इस संबंध में जारी एक दस्तावेज के अनुसार इस बैठक में मोबाइल और कैमरे लाने की अनुमति नहीं दी गई है साथ ही बैठक में शामिल होने वालों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन