फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan sikh girl who kidnapped and converted now refuses to go home

पाकिस्तान: अगवा कर धर्मपरिवर्तन हुआ, अब सिख युवती ने घर जाने से खुद ही किया इनकार

Sun, 01 Sep 2019 10:32 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 10:32 AM IST
सार

  • पाकिस्तान में सिख युवती को कथित तौर पर अगवा कर धर्मपरिवर्तन किया गया। 
  • जगजीत कौर नाम की इस युवती ने अपने घर जाने से खुद ही इनकार कर दिया है। 
  • उसकी मुस्लिम लड़के से शादी कराई गई है।
  • इस घटना से सिख समुदाय बेहद नाराज है।

विज्ञापन
Pakistan sikh girl who kidnapped and converted now refuses to go home
सिख लड़की का जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में मुस्लिम युवक के साथ शादी से पहले एक सिख युवती को कथित तौर पर अगवा कर धर्मपरिवर्तन किया गया था। जगजीत कौर नाम की इस युवती ने शनिवार को अपने घर जाने से खुद ही इनकार कर दिया है। घटना यहां के पंजाब प्रांत की है। उसने प्रांत के गवर्नर से कहा कि उसकी जान को खतरा है।

विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवार ने कौर से लाहौर के आश्रय गृह में मुलाकात की और उसे परिवार के पास वापस लौटने को कहा। लोकिन कौर ने इनकार करते हुए कहा कि उसके जीवन को खतरा है। उसके पिता गरुद्वारे में ग्रंथी हैं। कौर ने शुक्रवार को अदालत में कहा था कि उसने अपने ही इलाके में रहने वाले मोहम्मद हसन से अपनी मर्जी से शादी की है। जिसके बाद अदालत ने उसे आश्रय गृह भेज दिया था।
विज्ञापन


उसके परिवार का कहना है कि बंदूक की नोंक पर उसका धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम लड़के से शादी कराई गई है। वो केवल 18 साल की है। जगजीत कौर का घर लाहौर से 80 किमी दूर ननकाना साहिब में है। उसने गवर्नर से कहा कि उसने मोहम्मद हसन से अपनी मर्जी से शादी की है और उससे प्यार करती है। उसने कहा कि अगर वह अपने परिवार के पास जाती है तो उसे अपने जीवन पर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले गुरुवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और एक को गिरफ्तार भी किया था। जो मोहम्मद हसन का दोस्त है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। फिर शनिवार को पुलिस ने दस और लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें हसन के परिवार वाले और दोस्त शामिल हैं।

वहीं सिख समुदाय इस घटना से काफी नाराज है। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब के किसी भी गुरुद्वारे में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने और युवती की घर वापसी होने तक जारी रहेगी।


उधर, ननकाना साहिब के जिला पुलिस अधिकारी ने आईजी पुलिस पंजाब को भेजे मेमोरेंडम में सारे घटनाक्रम और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए सिखों के उपद्रव करने की संभावना जताई है। हालांकि पाकिस्तान की गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव अमीर सिंह का दावा है कि ननकाना साहिब में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed