पाक धर्म परिवर्तन मामला: भाई बोला- अबतक नहीं लौटाई गई बहन, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में कथित रूप से अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन करने वाली सिख लड़की के परिवार को वापसी के मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के भाई ने कहा कि बहन अब तक हमारे पास वापस नहीं आई है। साथ ही उसने यह कहा कि इस मामले को लेकर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता के भाई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख बाजवा और पंजाब के गवर्नर से न्याय की गुहार लगाई है।
Brother of Sikh girl who was allegedly abducted and converted to Islam in Pakistan: Our sister has not been returned to us till now, these reports are wrong,neither arrests made yet. I appeal to PM Imran Khan,Army Chief and Punjab Governor to ensure justice to us. pic.twitter.com/zjIvpFv3k9
— ANI (@ANI) August 31, 2019
बता दें कि आज सुबह पाकिस्तान पुलिस ने यह दावा किया था कि उसने पीड़िता को परिवार के पास वापस लौटा दिया है। साथ ही इस मामले आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लड़की कई दिनों से लापता थी।
लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.