{"_id":"6666cfc33a6d3997280c686c","slug":"pakistan-seeks-repatriation-of-children-of-seema-haider-says-local-media-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग, पाकिस्तान के बाल अधिकार निकाय ने शहबाज सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग, पाकिस्तान के बाल अधिकार निकाय ने शहबाज सरकार से लगाई गुहार
Mon, 10 Jun 2024 03:35 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:35 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। सीमा का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है। सीमा ने सचिन से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
अपने प्रेमी और बच्चों के साथ सीमा।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बाल अधिकार निकाय ने सीमा हैदर के चार बच्चों को तत्काल वापस लाने की मांग की है। इसको लेकर निकाय ने देश के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पबजी मोबाइल के जरिए हुई दोस्ती
एआरवाई न्यूज की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। सीमा (27 वर्षीय) का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है।सीमा ने सचिन से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश किया था। उनकी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी मोबाइल के जरिए दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
सीमा-सचिन को भेजा गया था जेल
सीमा पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते सचिन के साथ अवैध रूप से भारत में आई थी। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में साथ रहने लगे। हालांकि, सीमा को 4 जुलाई 2023 को बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जबकि सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे रखा गया था। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि मामले की जांच चल रही है। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत दे दी गई थी।