फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan security forces gunned down four men terming them terrorists in North Waziristan

Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में सेना ने मार गिराए पांच आतंकवादी, तीन अधिकारी भी हुए घायल

Sat, 22 Oct 2022 11:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इससे पहले 16 अक्तूबर को पाकिस्तान काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) और खुफिया एजेंसियों ने रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पांच आतंकियों को ढेर किया था।

विज्ञापन
Pakistan security forces gunned down four men terming them terrorists in North Waziristan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान के स्पिमवाम इलाके में चार आतंकवादियों को मारने का दावा किया है। एआरवाई न्यूज ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल थे। 
विज्ञापन


इससे पहले भी किए गए थे आतंकी ढेर
एआरवाई न्यूज के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इससे पहले 16 अक्तूबर को पाकिस्तान काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) और खुफिया एजेंसियों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पांच आतंकियों को ढेर किया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीटीडी ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादियों के ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इस ऑपरेशन में शामिल तीन अधिकारी भी घायल हुए है। 
विज्ञापन


मारे गए आतंकवादी तीर्थयात्रियों और सुरक्षा बलों पर हमले की बना रहे थे योजना
सीटीडी के प्रवक्ता के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और तीर्थयात्रियों पर हमले की योजना बना रहे थे। एआरवाई न्यूज के अनुसार, इसी माह में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तानी सैनिकों को मारने में रहे थे शामिल 
उत्तरी वजीरिस्तान में मारे गए आतंकवादी पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मारने में शामिल रहे थे। सितंबर माह में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। 


आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया जा रहा आपरेशन
इंटर-सर्विसेज पब्लिकेशन रिलेशंस के मुताबिक, आतंकवादियों को ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना की मीडिया विंग ने कहा सैनिकों द्धारा आतंकवादियों को मार गिराने के साथ-साथ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed