फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi will visit Afghanistan

खुली पोल: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जाएंगे अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाके करेंगे स्वागत

Sun, 22 Aug 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 03:05 PM IST
सार


पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप हमेशा से लगता आ रहा है। पाकिस्तान भले ही इन दावों को नकारता हो, लेकिन इसके कई सबूत दुनिया के सामने आ चुके हैं। यहां तक कि तालिबानी लड़ाकों में भी पाकिस्तानी दहशतगर्दों के शामिल होने की खबरें हैं। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शांति वार्ता के लिए काबुल जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Pakistan's Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi will visit Afghanistan
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान भले ही खुद की सरजमीं से आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपों को नकारता रहा है, लेकिन सच्चाई यही है कि उसकी जमीन से ही आतंकवाद का भरण-पोषण हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान काफी हद तक जिम्मेदार है। अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमतों के बाद तो यह बात और भी जगजाहिर हो गई है कि तालिबानी लड़ाकों में कई पाकिस्तानी भी शामिल हैं। इसी बीच इमरान सरकार के विदेश मंत्री के अफगानिस्तान जाने की खबर सामने आ रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अफगानिस्तान जाने की संभावना है। तालिबान के कब्जे के बाद किसी भी देश के मंत्री का यह पहला काबुल दौरा होगा। शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में “सकारात्मक भूमिका” निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


 इमरान खान ने तालिबान का किया था समर्थन
गौरतलब है कि कि तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबान का समर्थन किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अफगानिस्तान ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया है। वहीं पाकिस्तान पर तालिबान विद्रोह को बढ़ावा देने के आरोपों के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा था कि किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र पर इस तरह का आरोप लगाना उचित नहीं है। तालिबान को सहायता देने के आरोपों के बीच सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि उनका देश अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed