फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Reconstruction of demolished Hindu temple, Chief Justice inaugurated and gave a strong message to the fundamentalists

पाकिस्तान: जलाए गए हिंदू मंदिर का पुनर्निर्माण, चीफ जस्टिस अहमद ने लोकार्पण कर कट्टरपंथियों को दिया सख्त संदेश 

Tue, 09 Nov 2021 08:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 09 Nov 2021 08:36 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में स्थित 100 साल पुराने परमहंस जी महाराज मंदिर को कट्टरपंथियों ने जला दिया था। 

विज्ञापन
Pakistan: Reconstruction of demolished Hindu temple, Chief Justice inaugurated and gave a strong message to the fundamentalists
पाकिस्तान के सीजेआई गुलजार अहमद - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर में पिछले साल जलाए गए टेरी मंदिर का पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्निर्माण किया गया है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद ने इसका लोकार्पण कर पाकिस्तान के कट्टरपंथियों को सख्त संदेश दिया। 

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में स्थित 100 साल पुराने परमहंस जी महाराज मंदिर को कट्टरपंथियों ने जला दिया था। तब पाक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अहमद ने ही स्थानीय प्रशासन को मंदिर को फिर से बनाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पुनर्निर्माण का पैसा हमलावरों से वसूलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


मौलवियों के नेतृत्व में भीड़ ने की थी तोड़फोड़
गत वर्ष दिसंबर में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ के बाद इस मंदिर में आग लगा दी थी। उग्र भीड़ का नेतृत्व मौलवी कर रहे थे। ये जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल से जुड़े थे। टेरी में स्थित मंदिर का निर्माण वर्ष 1920 में संत परमहंस जी महाराज की याद में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुओं को अन्य धर्मों के लोगों के समान अधिकार
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस अहमद हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ दिवाली त्योहार मनाने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए पुनर्निर्मित मंदिर में एक भव्य समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश अहमद ने कहा कि पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं। भविष्य में भी ऐसे ही फैसले आते रहेंगे। उन्हें अखबार द्वारा यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि संविधान के अनुसार, हिंदुओं को पाकिस्तान में अन्य धर्मों के लोगों के समान अधिकार प्राप्त हैं।

पगड़ी व डिजिटल कुरान भेंट की गई
जस्टिस अहमद ने कहा कि किसी को भी किसी अन्य समुदाय के पूजा स्थल को नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। देश के अल्पसंख्यक समुदायों को धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर हिंदू समुदाय ने मुख्य न्यायाधीश को पगड़ी और डिजिटल कुरान भेंट की।


पाकिस्तान हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक व पीएम इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने चीफ जस्टिस से आग्रह किया कि अगर देश के चार और ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाकर उन्हें लोगों के लिए खोल दिया गया तो इससे दुनिया में पाकिस्तान की छवि सुधारने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed