फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Punjab government submits report on May 9 arrests to supreme court news and updates

Pakistan: पंजाब सरकार ने पाक सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गिरफ्तार लोगों की रिपोर्ट, 9 मई की हिंसा से जुड़ा है मामला

Fri, 23 Jun 2023 10:56 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें नौ मई की हिंसा के बाद पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Pakistan Punjab government submits report on May 9 arrests to supreme court news and updates
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें नौ मई की हिंसा के बाद पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या के बारे में बताया गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को हिरासत में लिए गए महिलाओं और पत्रकारों सहित सैकड़ों हिंसा में शामिल लोगों के विवरण देने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट से पता चला कि हिंसा के बाद 2,258 लोगों के लिए हिरासत के आदेश जारी किए गए थे, जिसमें 21 लोग जेल में हैं। पंजाब सरकार के अधिवक्ता द्वारा पेश रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि आतंकवाद के मामलों में 1,888 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 500 को बरी कर दिया गया था जबकि 232 जमानत पर थे। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल के नेतृत्व वाली सात सदस्यीय पीठ सैन्य कार्रवाईयों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 247 अन्य मामलों में 4,119 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, 1,201 लोगों को बरी कर दिया गया था जबकि 3,012 लोग जमानत पर थे। हालाँकि, पंजाब सरकार की रिपोर्ट में हिरासत में लिए गए नाबालिगों, पत्रकारों, वकीलों का डेटा शामिल नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर काफी तोड़फोड़ की। जिसके बाद सरकार ने सेना अधिनियम के तहत नागरिकों पर मुकदमा चलाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठान और राज्य भवन क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें आग लगा दी गई। पूरे पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा हुई हिंसा के बाद 10,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 4,000 केवल पंजाब प्रांत से थे।

ग्रीस के पास डूबी प्रवासी नाव पर लगभग 350 पाकिस्तानी सवार थे- पाक मंत्री 
पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुष्टि की कि पिछले हफ्ते ग्रीस के तट पर डूबने वाली मछली पकड़ने वाली एक खचाखच भरी नाव पर लगभग 350 पाकिस्तानी सवार थे। इस घटना में कई यात्रियों की मौत हो गई थी।

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने संसद को बताया कि 14 जून को जो नाव डूबी थी, उसमें लगभग 700 लोग सवार थे जबकि उसकी क्षमता केवल 400 यात्रियों को ले जाने की थी। उन्होंने कहा कि अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जहाज पर पाकिस्तानी यात्रियों की संख्या लगभग 350 है।' उन्होंने कहा कि 82 मृत पाकिस्तानी पीड़ितों को बरामद किया गया है।


मंत्री ने कहा कि जीवित बचे कुल 104 लोगों में 12 पाकिस्तानी थे। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान जारी है और इसमें कई हफ्ते नहीं तो कई दिन लग सकते हैं और चेतावनी दी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed