फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan property up for sale in Washington gets three bids, Jewish group highest bidder

Pak Property In US: अमेरिका में बिकेगी पाकिस्तानी दूतावास की इमारत, भारतीय ने लगाई दूसरी सबसे ऊंची बोली

Wed, 28 Dec 2022 08:57 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Dec 2022 08:57 AM IST
सार

मौजूदा आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान को अपनी इस संपत्ति के लिए तीन बोलियां मिली हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि जिस इमारत में कभी पाकिस्तान के दूतावास का डिफेंस सेक्शन स्थित था, उसके लिए एक यहूदी समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। 

विज्ञापन
Pakistan property up for sale in Washington gets three bids, Jewish group highest bidder
पाकिस्तान अमेरिकी दूतावास की पुरानी इमारत बेच रहा। - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि विदेशों में उसे अपनी संपत्ति को बेचना पड़ रहा है। अमेरिका में भी पाकिस्तान अपने दूतावास की इमारत बेच रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में अमेरिका में स्थित अपने दूतावास की इमारत को बेचने की मंजूरी दी थी। इस खरीदने के लिए बोली लगना शुरू हो गया है। मजेदार बात यह है कि इस इमारत के लिए अब तक तीन बोलियां आईं हैं। इनमें सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह ने लगाई है। वहीं, दूसरी सबसे ऊंची बोली एक भारतीय रिएल्टर की तरफ से है। यह इमारत अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पॉश इलाके में है और इसकी कीमत करीब 60 लाख अमेरिकी डॉलर बताई गई है। 

विज्ञापन


यहूदी समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई
मौजूदा आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान को अपनी इस संपत्ति के लिए तीन बोलियां मिली हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि जिस इमारत में कभी पाकिस्तान के दूतावास का डिफेंस सेक्शन स्थित था, उसके लिए एक यहूदी समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। पाकिस्तानी राजनयिक सूत्रों ने बताया कि लगभग 6.8 मिलियन डॉलर (56.33 करोड़ रुपये) की उच्चतम बोली यहूदी समूह ने लगाई है। यह समूह इस इमारत में एक सिनेगॉग (प्रार्थना स्थल) बनाना चाहता है।
विज्ञापन


भारतीय ने भी लगाई बोली
सूत्रों के अनुसार, एक भारतीय रियल एस्टेट एजेंट ने भी लगभग पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर (41.38 करोड़ रुपये) की दूसरी बोली लगाई, जबकि एक पाकिस्तानी रियल एस्टेट एजेंट ने लगभग चार मिलियन अमेरिकी डॉलर (33.18 करोड़ रुयये) की तीसरी बोली लगाई। पाकिस्तानी-अमेरिकी रियल एस्टेट एजेंटों के अनुसार, इमारत को सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को बेचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन ने एक पाकिस्तानी रिएल्टर का हवाला देते हुए कहा कि "हमें इस परंपरा को बनाए रखना चाहिए, क्योंकि यह एक प्रभावशाली अमेरिकी समुदाय में काफी सद्भावना पैदा करेगा, जो इसे पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं।" इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा था कि वाशिंगटन में इस्लामाबाद की तीन राजनयिक संपत्तियां हैं, जिनमें से एक आर स्ट्रीट एनडब्ल्यू पर मौजूद इमारत है, जिसे बेचा जा रहा है। इस इमारत में 1950 से 2000 के दशक के प्रारंभ तक पाक दूतावास का डिफेंस सेक्शन काम करता था। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न तो नए और न ही पुराने दूतावास बेचे जा रहे हैं।

न्यूयॉर्क में स्थित रूजवेल्ट होटल के निजीकरण पर भी विचार
इससे पहले सोमवार को न्यूयॉर्क में स्थित रूजवेल्ट होटल की संपत्ति को पट्टे पर दिया जाना था और निजीकरण मामलों की कैबिनेट समिति (CCoP) ने निजीकरण आयोग से एक वित्तीय सलाहकार का नाम देने का अनुरोध किया था। यह होटल पाकिस्तान के स्वामित्व में है और पाक सरकार इसके संभावित मिश्रित उपयोग विकास के लिए एक सहकारी उद्यम बनाने की सोच रही है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री इशाक डार ने की थी।

इससे पहले अगस्त में कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह निर्णय लिया गया था कि पाकिस्तान को न्यूयॉर्क स्थित द रूजवेल्ट होटल और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में 51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कतर को प्रबंधन नियंत्रण की पेशकश करनी चाहिए। लेकिन पीआईए कानून 49 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेचने और किसी अन्य पार्टी को प्रबंधन नियंत्रण देने पर रोक लगाता है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि पीआईए कानून में संशोधन के लिए कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए ताकि प्रतिबंधित खंड को हटाया जा सके।


रूजवेल्ट होटल का स्वामित्व पीआईए के पास पीआईए-इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के माध्यम से है। पीआईए-इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (PIA-Investment Limited) की ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत एक सहायक कंपनी के माध्यम से इसमें हिस्सेदारी है। उच्च कीमत वाले स्थान पर स्थित इस होटल को दिसंबर 2020 में बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed