फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Imran Khan in a recent statement called the Leader of the Opposition in the National Assembly Shahbaz Sharif a criminal

पाकिस्तान: इमरान खान की बौखलाहट से बढ़ रही है सियासी महौल में कड़वाहट

Mon, 24 Jan 2022 05:28 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 24 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

इमरान खान रविवार को फोन पर आम लोगों के सवालों का जवाब देने के कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘आपका वजीर-ए-आजम, आपके साथ’ नाम के इस कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने पूछा कि प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ से क्यों नहीं मिलते हैं। इस खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में शामिल है...

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Imran Khan in a recent statement called the Leader of the Opposition in the National Assembly Shahbaz Sharif a criminal
इमरान खान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बढ़ती राजनीतिक चुनौतियों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। इसका संकेत उनके सार्वजनिक बयानों से मिलने लगा है। एक ताजा बयान में उन्होंने नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को ‘अपराधी’ कह दिया। अन्य विपक्षी दलों के लिए भी उन्होंने बेहद आक्रामक भाषा बोली। इमरान खान ने उन दलों को निशाना बनाते हुए कहा- ‘मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं। अगर मुझे सरकार से हटाया गया, तो मैं उनके लिए ज्यादा खतरनाक रूप में सामने आउंगा।’

विज्ञापन


इस बीच इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को चेतावनी दी है कि उसकी सरकार विरोधी रैलियों का जवाब वह भी पंजाब से सिंध प्रांत तक रैली निकाल कर देगी। सिंध प्रांत को पीपीपी का गढ़ समझा जाता है। महंगाई और हाल में इमरान खान सरकार के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तें मानने के विरोध में पीपीपी ने सरकार विरोधी रैलियां आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन

नहीं मिलाएंगे शरीफ परिवार से हाथ

इमरान खान रविवार को फोन पर आम लोगों के सवालों का जवाब देने के कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘आपका वजीर-ए-आजम, आपके साथ’ नाम के इस कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने पूछा कि प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ से क्यों नहीं मिलते हैं। इस खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में शामिल है। ऐसे में नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ से अगर वे हाथ मिलाएंगे, तो उसका मतलब भ्रष्टाचार को स्वीकृति देना होगा। खान ने कहा कि शाहबाज शरीफ पर भी अरबों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की इस टिप्पणी से देश में सियासी माहौल और कड़वा हो गया है। विपक्षी दलों और कई स्वतंत्र टीकाकारों ने भी खान के तेवर और जिन शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया, उस पर कड़ा विरोध जताया है। थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ लेजिस्लेटिव डेवलपमेंट एंड ट्रांसपैरंसी के अध्यक्ष अहमद बिलाल महबूब ने अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा- ‘यह अधिकार किसी को नहीं है कि वह मनमाने ढंग से किसी को अपराधी बता दे। यह तय करने का हक सिर्फ अदालत को है।’ अहमद ने कहा कि ऐसी बातें करना प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

नवाज की पार्टी ने बयान को बताया शर्मनाक

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और पूर्व विदेश मंत्री खुर्रम दास्तगीर ने कहा है कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए प्रधानमंत्री अब विपक्षी नेताओं पर बरस रहे हैँ। उन्होंने कहा- ‘बौद्धिक रूप से दिवालिया प्रधानमंत्री की हताशा और घबराहट अब खुल कर सामने आ रही है।’ पीपीपी की सूचना सचिव शाजिया मारी ने इमरान खान के इस बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा- उनका तेवर और शब्द प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाले हैं।



फोन पर सवाल-जवाब के कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया के एक हिस्से पर माफिया से संचालित होने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया का ये हिस्सा देश में नकारात्मक भावनाएं फैलाने में जुटा हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टीकाकारों ने कहा है कि ऐसे बयानों से यही जाहिर होता है कि इमरान खान सरकार देश में बिगड़ती हालत को संभालने में नाकाम हो रही है। इसीलिए प्रधानमंत्री इसकी खबर देने वाले मीडिया को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed