फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Political Crisis: Imran Khan Remembered India Named 7 Times in 30 Minutes Also Mentioned Pakistan Divided into 3 Parts

इमरान को क्यों याद आ रहा भारत?: 30 मिनट में सात बार लिया नाम, पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने का जिक्र भी कर डाला

Thu, 07 Apr 2022 07:43 AM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 07 Apr 2022 07:43 AM IST
सार

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच इमरान खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इसमें वह बार-बार भारत का जिक्र कर तारीफ करने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Political Crisis: Imran Khan Remembered India Named 7 Times in 30 Minutes Also Mentioned Pakistan Divided into 3 Parts
इमरान खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में इमरान खान के हाथों से सत्ता जा चुकी है। अविश्वास प्रस्ताव पर भले ही वोटिंग नहीं हुई, लेकिन इमरान को दोबारा चुनाव कराने के लिए विपक्ष ने मजबूर कर दिया। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फैसला जो भी आए, लेकिन ये तय है कि अब पाकिस्तान में जल्द ही चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


राजनीतिक संकट के बीच इमरान खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इमरान ने 30 मिनट के अंदर सात बार भारत का नाम लिया और हर बार तारीफ की। इमरान ने पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने का डर भी जताया। आइए जानते हैं कि इमरान ने भारत को लेकर अपने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन

Pakistan Political Crisis: Imran Khan Remembered India Named 7 Times in 30 Minutes Also Mentioned Pakistan Divided into 3 Parts
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
1. हिंदुस्तान हमसे आगे निकल गया : इमरान ने इंटरव्यू में अपने देश के हालात को बयां किया। पुराने प्रधानमंत्रियों की आलोचना की और फिर तरक्की के लिए भारत का उदाहरण पेश किया। बोले, 'हिंदुस्तान हमारे साथ ही आजाद हुआ, लेकिन आज वो हमसे कहीं आगे निकल गया। हमारे यहां रिश्वतखोरी, करप्शन, नेताओं की चोरी ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया।'

2. मुसलमानों ने हिंदुस्तान में हमारे लिए वोट किया : इमरान ने कहा, 'मैं नजरिया पाकिस्तान के लिए राजनीति में आया था। लेकिन इन लोगों (विपक्ष) को पाकिस्तान की कोई फिक्र नहीं है। इलहमा इकबाल... जिनकी वजह से हिंदुस्तान में मुसलमानों ने अलग मुल्क पाकिस्तान के लिए वोट डाला। उनकी सोच जीनियस थी। उनका एक ख्वाब था। वह सोचते थे कि हम मुसलमानों का ऐसा मुल्क बनाएंगे जो पूरी दुनिया में नजीर बन जाएगा। खुद्दार मुल्क। जहां इंसाफ होगा। लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। सुरक्षा मिलेगी। लेकिन इन डाकुओं ने हमें दुनिया में जलील कर दिया। आप देखिए... हमारे वीजा की क्या अहमियत है और पड़ोसी मुल्क हिंदुस्तान के वीजा को लेकर दुनिया क्या सोचती है? 

3. भारतीय विदेश नीति की तारीफ : इमरान ने कहा, 'हिंदुस्तान... हमारे साथ ही आजाद हुआ था। जरा उनकी फॉरेन पॉलिसी देख लें। जब सोवित यूनियन की कोल्ड वॉर चल रही थी, तब वो नॉन एलायंड थे। वह सोवियत यूनियन से भी बात कर रहे थे और अमेरिका से भी। हिंदुस्तान ने अमेरिका से खुलकर कहा था कि हमारी सोवियत यूनियन से भी रिश्ते हैं और आप से भी हमारे अच्छे रिश्ते हैं। हिंदुस्तान की फॉरेन पॉलिसी की वजह से ही आज देख लीजिए हिंदुस्तान की पासपोर्ट की क्या इज्जत है और पाकिस्तान के पासपोर्ट की क्या इज्जत रही है? 

4. मुझे धमकी देते हैं, हिंदुस्तान को देने की हिम्मत नहीं : पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम ने कहा, 'मुझे धमकी दी गई। उन्होंने (अमेरिका) कहा- अगर इमरान खान ये अविश्वास प्रस्ताव जीत जाता है तो मुल्क को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाएगा। यूरोपियन यूनियन और बाकी देशों से आइसोलेट करने की भी धमकी भी दी गई। लेकिन अगर वो हार जाता है तब हम पाकिस्तान को माफ कर देंगे। क्या कोई हिंदुस्तान को ऐसी धमकी देने के बारे में सोच सकता है? नहीं... लेकिन हमारे लोगों (नेताओं) ने ही हमें इतना गिरा दिया है कि लोग हमें खुलकर धमकी दे रहे हैं।  

पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने का डर

Pakistan Political Crisis: Imran Khan Remembered India Named 7 Times in 30 Minutes Also Mentioned Pakistan Divided into 3 Parts
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
इमरान को डर है कि पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो सकते हैं। इसका जिक्र भी उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया। कहा, 'मैं एक आजाद फॉरेन पॉलिसी बना रहा हूं। इसके खिलाफ लोग साजिश कर रहे हैं। सारे मुसलमान देश देख लें। एक-एक मुल्क जिनके पास तगड़ी फौज थी उन्हें कमजोर किया गया। इराक, ईरान, सीरिया, लिबिया, सोमालिया.. जिनकी भी आजाद फॉरेन पॉलिसी थी। उन्हें बर्बाद कर दिया गया। अब यही हमारे साथ करने की कोशिश हो रही है। अगर हमारी मजबूत फौज न हो तो ये दुश्मन देश के तीन टुकड़े कर सकते हैं। इसलिए मैं कभी भी अपनी फौज के खिलाफ बात नहीं करुंगा। चाहे जो हो जाए।' 

विज्ञापन

पाकिस्तान की राजनीति में अब तक क्या-क्या हुआ?
  • 20 मार्च : इमरान के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली दो पार्टियों ने अपना समर्थन वापस ले लिया।   
  • 24 मार्च : सात सांसदों वाली एमक्यूएमपी, पांच सांसदों वाली पीएमएलक्यू, पांच सांसदों वाली बीएपी और एक सांसद वाली जेडब्ल्यूपी ने भी इमरान खान का साथ छोड़ दिया और वह अल्पमत में आ गए। 
  • 25 मार्च : विपक्ष ने संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 31 मार्च को इसपर चर्चा होने की बात कही गई। 
  • 30 मार्च : पाकिस्तान आर्मी के चीफ जनरल बाजवा प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने पहुंचे। 
  • 31 मार्च : पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए तीन अप्रैल की तारीख घोषित कर दी गई। 
  • 03 अप्रैल : पाकिस्तान संसद के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने आर्टिकल-5 का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी। 
  • 04 अप्रैल : सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। एक दिन के लिए टाल दिया गया। 
  • 05 अप्रैल : कोर्ट में सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed