फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif chairs NSC meeting with top military officials amid rising threat of terrorism

Pakistan: इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद बैकफुट पर पाक पीएम, आतंकवाद के मुद्दे पर सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक

Fri, 30 Dec 2022 07:03 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने बैठक में पाकिस्तान में हालिया आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान-अफगान सीमा की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif chairs NSC meeting with top military officials amid rising threat of terrorism
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले सप्ताह हुए आत्मघाती विस्फोट को लेकर दुनियाभर की चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ देश में बढ़ते आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा की। एनएससी की बैठक में सभी सेना प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी भी शामिल हुए। एनएससी की बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि बैठक में आतंकवाद का पूरी ताकत से जवाब देने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने बैठक में पाकिस्तान में हालिया आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान-अफगान सीमा की स्थिति के बारे में जानकारी दी। पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की गुरुवार को प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर बैठक बुलाने का फैसला लिया गया था। जनरल मुनीर ने प्रधानमंत्री शरीफ को देश में बढ़ते आतंकवाद पर जानकारी दी थी।
विज्ञापन


आर्थिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा
बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने देश में कानून व्यवस्था की स्थिति, हालिया आतंकवादी घटनाएं और इससे निपटने के कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बैठक में अधिकारियों को देश के सामने आर्थिक चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए सरकार की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, 23 दिसंबर को इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट हुआ था। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं, चार साथी पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया था कि यह विस्फोट तब हुआ जब रुटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को रोका गया। टैक्सी जैसे ही उनके पास पहुंची, उसमें विस्फोट हो गया। पाकिस्तान सरकार ने इस आत्मघाती बम विस्फोट की जांच के लिए बीते शनिवार को चार सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed