फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan: opposition party demanded Imrans resignation said That He condemned the opposition parties in the presence of the guests

पाकिस्तान: मुख्य विपक्षी दल ने की इमरान के इस्तीफे की मांग, कहा- मेहमानों की मौजूदगी में विपक्षी दलों की निंदा की

Mon, 20 Dec 2021 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Dec 2021 09:41 PM IST
सार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा, खान की अगुवाई वाली सरकार अपने कार्यकाल का तीन साल से अधिक समय पूरा कर चुकी है लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि वह शरीफ परिवार के डर से ग्रस्त है क्योंकि वह अपनी उपलब्धियों का बखान करने के बजाय हर समय उनके नाम लेती रहती है। 

विज्ञापन
Pakistan: opposition party demanded Imrans resignation said That He condemned the opposition parties in the presence of the guests
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के वास्ते विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए देश एवं उसके राजनीतिक दलों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा, खान की अगुवाई वाली सरकार अपने कार्यकाल का तीन साल से अधिक समय पूरा कर चुकी है लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि वह शरीफ परिवार के डर से ग्रस्त है क्योंकि वह अपनी उपलब्धियों का बखान करने के बजाय हर समय उनके नाम लेती रहती है। 
विज्ञापन


वे खान द्वारा अल जजीरा को दिए साक्षात्कार का जिक्र कर रही थीं जहां खान ने एक बार फिर प्रभावशाली भुट्टो एवं शरीफ परिवारों के अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने व देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और दिवंगत नेता बेनजीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की निंदा कर कहा था कि ये पार्टियां नहीं बल्कि ‘भ्रष्टाचार एवं देश की वर्तमान समस्याओं के लिए जिम्मेदार वंश’हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed