फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Update 9 family members shot dead at home by unknown gunmen in northwest Pakistan

Pakistan: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक परिवार के नौ लोगों की मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Pakistan News Update 9 family members shot dead at home by unknown gunmen in northwest Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को बंदूकधारी हमलावर ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई। हमलावर ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, इस नृशंस हत्या के पीछे शादी का विवाद था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कटघरे में लाया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed