फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan news man boils dead wife in cauldron in front of children in sindh

Pakistan: पति ने पार की वहशीपन की इंतहा, पहले तकिए से मुंह दबाकर की पत्नी को जान से मारा, फिर कड़ाही में शव को उबाला

Fri, 15 Jul 2022 09:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 09:37 PM IST
सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक वहशी पति ने ऐसी करतूत को अंजाम दिया है, जिसके बारे में सुनकर ही रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद उसके शव को उबाल दिया। 

विज्ञापन
pakistan news man boils dead wife in cauldron in front of children in sindh
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में दिल-दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला सिंध प्रांत का बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने अपने छह बच्चों के सामने उसके शव को कड़ाही में डालकर उबाल दिया। इस घटना को सुनकर ही सबके रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत की कराची के गुलशन-ए-इकबाल एरिया की है। यहां बुधवार को पुलिस ने नरगिस नाम की महिला का शव एक निजी स्कूल के रसोईघर में एक बड़ी सी कड़ाही से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, महिला का शौहर आशिक खैबर पख्तूनवा के बाजौर एजेंसी का रहने वाला था। वह कराची के गुलशन-ए-इकबाल एरिया में स्थित निजी स्कूल में चौकीदार के रूप में काम करता था और स्कूल के ही सर्वेंट क्वाटर में रहता था। पुलिस ने ये भी बताया कि स्कूल पिछले 9 महीने से बंद था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका की बेटी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस महिला के शव की मेडिलकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed