फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan More than 70 Percent minor girls involved in forced conversions

पाकिस्तान: जबरन धर्मांतरण के मामलों में 70 फीसदी से ज्यादा नाबालिग लड़कियां शामिल

Tue, 11 Jan 2022 05:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jan 2022 05:37 AM IST
सार

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के मामले 2020 में 15 थे जबकि 2021 में ये 60 से भी ज्यादा हो गए हैं। देश में हर साल 1,000 लड़कियां अगवा होती हैं और उन्हें धार्मिक पहचान बदलने को बाध्य किया जाता है।

विज्ञापन
Pakistan More than 70 Percent minor girls involved in forced conversions
धर्म परिवर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान भले ही भारत पर झूठे आरोप मढ़े, लेकिन धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर वहीं पर सवाल उठते रहे हैं। देश के अल्पसंख्यक पार्षदों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जताई, क्योंकि देश में धर्मांतरण बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक में जबरन धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों में 70 फीसदी से ज्यादा नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। ‘द नेशन’ के मुताबिक, देश में ऐसे मामले 2020 में 15 थे जबकि 2021 में ये 60 से भी ज्यादा हो गए हैं। देश में हर साल 1,000 लड़कियां अगवा होती हैं और उन्हें धार्मिक पहचान बदलने को बाध्य किया जाता है।
विज्ञापन


अपहरण के बाद लड़कियों की शादी कर दी जाती है और उन्हें इस प्रथा से बचाने के लिए कोशिश तक नहीं होती है। हाल ही में 13 व 19 वर्ष की दो हिंदू लड़कियों को एक ईसाई लड़की के साथ अगवा कर धर्मांतरण के बाद 40 वर्षीय पुरुषों से शादी की गई। द नेशन के अनुसार, चिंता का विषय यह है कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो ऐसी घटनाओं को रोकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


द नेशन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक हाल की वर्षों में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और ऐसे अन्य मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस्लाम खबर ने भी एक रिपोर्ट दी है जिसके मुताबिक, 1947 में पाकिस्तान के जन्म के बाद से देश में जबरन धर्म परिवर्तन के मामले बढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed