फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan minister fawad choudhury target India on coronavirus through tweet bu gets trolled for spelling mistakes

इंडिया की स्पेलिंग नहीं लिख पाए इमरान के मंत्री, लोगों ने दी अंग्रेजी सुधारने की नसीहत

Sun, 12 Apr 2020 02:00 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 12 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan minister fawad choudhury target India on coronavirus through tweet bu gets trolled for spelling mistakes
पाक मंत्री चौधरी फवाद चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हमेशा अपने बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वे अमूमन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख देते हैं जिससे कि लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भारत को नसीहत देते हुए ट्वीट किया जिसके कारण वह बुरी तरह ट्रोल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीयों को कोरोना वायरस लॉकडाउन से ये सबक लेना चाहिए कि राजनीतिक दबाव का समर्थन कभी न करें। मोदी सरकार ने कश्मीर के अनिश्चितकालीन लॉकडाउन के जरिए लोगों को दर्द दिया। भारत यह दर्द महामारी की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से झेल रहा है, क्योंकि भारत का राजनीतिक नेतृत्व फेल हुआ।’
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के मंत्री को लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि पहले अपनी अंग्रेजी ठीक कीजिए। फिर भारत की बात करना। दरअसल उनके ट्वीट में कई शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी। उन्होंने ट्वीट में India (इंडिया) को Endia, CoronaLockdown (कोरोना लॉकडाउन) को CoronaLockddow (कोरोना लॉकडाउ) और Pandemic (महामारी) को Pendemic (पेनडेमिक) लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतना ही नही उन्होंने Because (क्योंकि) को Becauuse लिखा। जिसे लेकर लोगों ने उनकी काफी खिंचाई की। एक यूजर ने फवाद से पूछा कि क्या वो पंजाबी में लिखकर गूगल ट्रांसलेट करते हैं तो एक ने उन्हें अगली बार ध्यान से ट्वीट करने की सलाह दी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब आप अंग्रेजी में लिखते हैं तो किसी को समझ नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed