{"_id":"6187e14f9a544401e35debc3","slug":"pakistan-mandates-all-tv-news-channels-to-display-country-map-before-daily-bulletin-of-9-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का फरमान: रात नौ बजे के बुलेटिन से पहले देश का नक्शा दिखाएं सभी समाचार चैनल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान का फरमान: रात नौ बजे के बुलेटिन से पहले देश का नक्शा दिखाएं सभी समाचार चैनल
Sun, 07 Nov 2021 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:22 PM IST
सार
प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान सरकार ने देश के सभी समाचार चैनलों के लिए रात नौ बजे के दैनिक बुलेटिन से पहले देश का नक्शा दिखाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने रविवार को देश के सभी टीवी समाचार चैनलों के लिए एक फरमान जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि रात नौ बजे के बुलेटिन के प्रसारण से पहले सभी चैनल देश का नक्शा अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
इसे लेकर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसके अनुसार टीवी समाचार चैनलों को प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से अनुमोदित नक्शा प्रदर्शित करना होगा।
विज्ञापन
इस अधिसूचना में आदेश दिया गया है, 'सभी समाचार चैनलों (निजी और सरकारी) को रोजाना रात नौ बजे के समाचार बुलेटिन का प्रसारण करने से पहले पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे का दो सेकंड तक स्क्रीन पर प्रदर्शन करना होगा। '
विज्ञापन
अधिसूचना में पाकिस्तान के सभी सैटेलाइट चैनलों से इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर पीईएमआरए की ओर से जारी पत्र में इस मामले पर देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संदर्भ का हवाला दिया गया है।
पीईएमआरए, पाकिस्तान का मीडिया प्राधिकरण है। इसे पहले भी पीईएमआरए को अपने अलग-अलग आदेशों के जरिए समाचार चैनलों के साथ-साध धारावाहिकों पर भी नकेल कसने की कोशिश करने का दोषी ठहराया जा चुका है।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस साल अगस्त में पाकिस्तान के नए राजनीतिक नक्शे को अनुमति देने का एलान किया था। पाकिस्तान के इस नए नक्शे में भारत के हिस्से में आने वाले कश्मीर को भी पाकिस्तान का एक भाग दिखाया गया था।