{"_id":"66069461195116b2bd002cef","slug":"pakistan-khyber-pakhtunkhwa-coal-mine-kurram-buner-pickup-truck-brake-fail-know-more-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: हादसों में खैबर पख्तूनख्वा और कुर्रम में 12 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुईं दिल दहलाने वाली दुर्घटनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: हादसों में खैबर पख्तूनख्वा और कुर्रम में 12 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुईं दिल दहलाने वाली दुर्घटनाएं
Fri, 29 Mar 2024 03:44 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:44 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और कुर्रम में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं। दोनों हादसों को मिलाकर कुल 12 लोगों की मौत हुई है। दिल दहलाने वाले हादसों में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की सूचना है। एक हादसे में कुर्रम जिले में कोयला खदान धंसने के कारण कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान में दो हादसों में 12 लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसा कोयला खदान में हुआ। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसों मे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। बुनेर जिले में कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के कारण पिकअप ट्रक पहाड़ी रास्तों से गुजरने के दौरान सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई।
एक ही परिवार के लोगों की मौत; हादसे के बाद पसरा मातम
पुलिस के मुताबिक पहाड़ी इलाके में तीव्र मोड़ पर ब्रेक फेल होने के बाद वाहन चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया। बेहाबू वाहन हादसे का शिकार हो गया और आठ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। एक अन्य हादसा आदिवासी कुर्रम जिले की कोयला खदान में हुआ। खदान अचानक धंस जाने से एक ही परिवार के चार खनिकों की मौत हो गई।
खदान हादसे में मरने वाले कोयला खनिक स्वात जिले के निवासी
हादसे के बाद बचाव दल और स्थानीय लोगों ने शवों को खदान से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक कोयला खनिक स्वात जिले के रहने वाले हैं। मृतकों में पिता-पुत्र और दो भाई शामिल हैं।