फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Bombing several Civilians dead and injured as Airforce targets TTP news and update

Pakistan: पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम! दावा- खैबर पख्तूनख्वा में 30 की जान गई

Mon, 22 Sep 2025 02:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 22 Sep 2025 02:27 PM IST
सार

बमबारी पाकिस्तानी वायुसेना के जेएफ-17 विमान के जरिए की गई। जो बम बरसाए गए, वह घातक किस्म के एलएस-6 बम थे।

विज्ञापन
Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Bombing several Civilians dead and injured as Airforce targets TTP news and update
पाकिस्तान का जेएफ-17 लड़ाकू विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की वायुसेना पर अपने ही लोगों पर बमबारी के आरोप लगे हैं। सोमवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान स्थित तिराह घाटी में बिना कोई चेतावनी जारी किए ही बम गिरा दिए। इस हमले की चपेट में आकर 30 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह बमबारी पाकिस्तानी वायुसेना के जेएफ-17 विमान के जरिए की गई। जो बम बरसाए गए, वह घातक किस्म के एलएस-6 बम थे। यह घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है। धमाके इतने तेज थे कि गांव के गांव तबाह हो गए। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की वायुसेना इन हमलों के जरिए आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को निशाना बनाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, आतंकियों के बजाय हमले में अधिकतर नागरिकों की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) खैबर पख्तूनख्वा संभाग ने इस घटना की जानकारी दी है। पार्टी ने बताया है कि हमले में कई आम लोग घायल हुए हैं। पांच से ज्यादा घर भी तबाह हुए हैं। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है। पीटीआई ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। घटना पर प्रांतीय सदन के सदस्य अब्दुल गनी अफरीदी ने कहा कि सरकार अपने ही लोगों को निशाना बनाकर मानवता के खिलाफ अपराध को अंजाम दे रही है। दूसरी तरफ पीटीआई खैबर पख्तूनख्वा के एक्स हैंडल में पोस्ट में कहा गया कि कभी ड्रोन हमले तो कभी बमबारी से नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। जब यह गुस्से का गुबार फूटेगा तो कुछ भी नहीं बचेगा।

इससे पहले रविवार को खबर आई थी कि पाकिस्तानी सेना ने एक खुफिया अभियान में टीटीपी के सात आतंकियों को डेरा इस्माइल खान जिले में मार गिराया था। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इनमें तीन अफगान नागरिक थे। उधर इससे पहले 13-14 सितंबर को भी पाकिस्तान ने 31 टीटीपी आतंकियों को मारने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed