फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Journalist Hamid Mir said Imran khan is a helpless PM little democracy in Pakistan

पाकिस्तान: पत्रकार हामिद मीर ने कहा- इमरान एक असहाय पीएम, पाक में नाममात्र का लोकतंत्र

Wed, 11 Aug 2021 05:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Aug 2021 05:34 AM IST
सार

  • पाकिस्तान में ऑफ एयर किए गए पत्रकार ने कहा, मीडिया कर्मियों में डर का माहौल

विज्ञापन
Pakistan Journalist Hamid Mir said Imran khan is a helpless PM little democracy in Pakistan
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर - फोटो : Dawn

विस्तार

पाक सेना के खिलाफ कठोर टिप्पणी करने पर अनिश्चित काल तक हटाए गए पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि इमरान खान एक असहाय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश के मीडिया कर्मचारियों में डर का माहौल बढ़ रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार ने एक चैनल के साथ हुए इंटरव्यू में कहा कि उनके देश में सिर्फ नाममात्र के लिए ही लोकतंत्र रह गया है। यहां संविधान भी नाममात्र का है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि देश में मीडिया कर्मियों पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। डॉन अखबार ने मंगलवार को बताया कि इस्लामाबाद से बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में मीर ने प्रेस की आजादी के लिए सिकुड़ती जगह और पाक में पत्रकारों के लिए भय के बढ़ते माहौल की निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तान में लोकतंत्र है लेकिन लोकतंत्र नहीं है। यहां एक संविधान है लेकिन कोई संविधान नहीं है, और मैं पाकिस्तान में सेंसरशिप का एक जीवंत उदाहरण हूं। जब पत्रकार स्टीफन साकुर ने उनसे पूछा गया कि क्या पीए खान निजी रूप से उन्हें ऑफ एयर करना चाहते हैं तो मीर ने कहा, इमरान मुझ पर प्रतिबंध के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं। बल्कि वे ताकतवर पीएम नहीं हैं, वे असहाय हैं और मेरी मदद भी नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओके : नई नियुक्ति पर इमरान की पार्टी में असंतोष
पाक कब्जे वाले कश्मीर में इमरान खान द्वारा नया प्रधानमंत्री चुने जाने से न सिर्फ यहां के नागरिकों को हैरत है बल्कि नवनिर्वाचित विधायकों और खुद इमरान की पार्टी के व्यापार समर्थन समूह भी हैरान हैं। इस बद के लिए दो उम्मीदवार सबसे पसंदीदा थे जिनमें बैरिस्टर सुल्तान महमूद और कारोबारी शख्सियत तनवीर इलियास शामिल हैं। जबकि इमरान द्वारा बनाए गए नए पीएम सरदार अब्दुल कय्यूम नियाजी कई हिंसा, रिश्वत व धांधली के मामलों में लिप्त रहे हैं। इसे लेकर इमरान खान की ही पार्टी में मीरपुर जलसे के दौरान असंतोष के संकेत देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed